युवक की मौत आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई : परिसर में कैसे घुसा युवक, पता लगा रही पुलिस

by

रोहित भदसाली। शिमला : आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान छात्रावास के मुख्य प्रवेशद्वार पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लिया तो वहीं आसपास के भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला।

पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से भी पूरे क्षेत्र का मुआयना किया, जिससे पता लगाया जा सके कि आखिरकार युवक कॉलेज में कहां से भीतर घुसने में कामयाब हो गया था।

इस दौरान पुलिस ने छात्रावास की प्रशिक्षु डॉक्टरों से भी पूछताछ की। साथ ही उन्हें सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस निजी विश्वविद्यालय के छात्र करण पटियाल की मौत का कारण गिरना मान रही है, लेकिन अन्य पहलुओं को लेकर भी जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि शनिवार रात को युवक अपने दोस्तों के साथ था। देर रात इसके दो दोस्त होटल में ठहरने के लिए चले गए, लेकिन युवक किसी से मिलने की बात कहकर लक्कड़ बाजार की ओर गया। रात करीब 12:00 बजे छात्रावास की छात्राओं को किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। जब छात्राएं बाहर पहुंचीं तो जमीन पर युवक लहूलुहान पड़ा था। सुरक्षा कर्मियों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

इसके बाद युवक को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि युवक चहारदीवारी को फांदकर कैसे चौथी मंजिल तक पहुंच गया। वहीं पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच में पता चला है कि परिसर के बाहर मुख्य द्वार पर लगा सिर्फ एक कैमरा काम कर रहा था, लेकिन अन्य कैमरे खराब थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष ढटवालिया ईमानदार व्यक्ति : उनके अपने जिला हमीरपुर से ही जीता एक विधायक राजनीति की मंडी में बिक जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे और भाजपा पर एक बार फिर ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान आयोजित जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाजिक जारूकता से समाप्त किया जा सकता है नशा, नशे से दूर रहे युवा : किशोरी लाल

बैजनाथ,2 जनवरी :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान के हमलों के बीच खाड़ी देश तन्हा, खत्म हुआ अमेरिका का ‘सुरक्षा कवच’? सुल्तानों को सताने लगा तख्तापलट का डर!

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में हालात अब पहले जैसे नहीं रहे. खाड़ी देशों के राजाओं और सुल्तानों को अब उस कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वे हमेशा बचना चाहते थे....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दूध पीने की उम्र में हो रही सेक्स की इच्छा.-1 साल के बच्चे को हो गई ऐसी बीमारी – डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

मासूम उम्र में एक बच्चे को ऐसी बीमारी हो गई है, जिसपर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. एक साल का बच्चा कितना बड़ा होता है, वो इस इस उम्र...
Translate »
error: Content is protected !!