दूध पीने की उम्र में हो रही सेक्स की इच्छा.-1 साल के बच्चे को हो गई ऐसी बीमारी – डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

by
मासूम उम्र में एक बच्चे को ऐसी बीमारी हो गई है, जिसपर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. एक साल का बच्चा कितना बड़ा होता है, वो इस इस उम्र में खड़ा होकर चलने की कोशिश करता है और लाख बार गिरता है।
क्या है इस बच्चे को बीमारी –  दरअसल, एक साल के इस बच्चे के शरीर पर वयस्कों की तरह बाल आ रहे हैं और जननांग पर भी बाल हैं. एक साल की उम्र के इस बच्चे का टेस्टोस्टेरॉन लेवल 25 साल के नौजवान की तरह है. यह बच्चा रेयर हॉर्मोनल कंडीशन प्रीकोशियस प्यूबर्टी  का शिकार हो गया है, जिसकी वजह से इसके साथ ऐसा हो रहा है ।
पेरेंट्स को कब पता चला-  डेली मेल की खबर के मुताबिक, बच्चे के पेरेंट्स को जब उनके बच्चे की इस बीमारी के बारे में पता चला तो वह हैरान हो गए। बच्चे के पेरेंट्स को यह बात छह महीने पहले ही पता चली थी।  उन्होंने नोटिस किया कि उनके मासूम का जननांग उसके शरीर के मुताबिक काफी असामान्य है।  एक इंटरव्यू में इस बच्चे की मां ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्होंने बच्चे की कद-काठी देख कर इस पर ध्यान नहीं दिया और यही कारण था कि उन्होंने डॉक्टर को भी नहीं दिखाया था, लेकिन बच्चे के 6 महीने का होने पर पेरेंट्स को शक हुआ और वह डॉक्टर के पास गए।
डॉक्टर ने क्या कहा :   वहीं, डॉक्टर ने जब इस बच्चे को देखा तो उसे प्रीकोशियस प्यूबर्टी  का शिकार बताया. साथ ही उन्होंने पेरु की लीना मेडिना के बारे में भी बताया जो कि 5 साल की उम्र में मां बन गई थी. डॉक्टर ने बताया कि लीना के पेरेंट्स को लग रहा था कि उनकी बेटी के पेट में ट्यूमर है, लेकिन जब डॉक्टर ने चेक किया तो वह गर्भवती निकली. वहीं, एक साल की उम्र में सेक्स की इच्छा रखने वाले इस बच्चे के डॉक्टर का कहना है कि यह मामला सीरियस है और आगे जाकर बच्चा सेक्स के प्रति और भी ज्यादा अग्रेसिव हो सकता है. डॉक्टर ने यह भी बताया कि ऐसा भी हो सकता है कि बच्चा इस बीमारी के चलते शारीरिक हाइट में 3 या 4 फुट का रह जाए।
क्या है इलाज :  बच्चे का ट्रीटमेंट फिलहाल दवाइयां देकर किया जा रहा है. डॉक्टर ने कहा है कि इस बच्चे को यह दवाइयां तब तक देनी पड़ेंगी, जब तक यह समझ नहीं जाता है कि वह किस बीमारी का शिकार है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जितनी भी सरकारें आई हैं, उन्होंने अपने-अपने तरीके से पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव किया : डॉ. केवल राम

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विशेष लेक्चर आयोजित एएम नाथ। गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजमेंट में चलने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुकान में था पेट्रोल, लगी आग, कर आई चपेट में

भरमौर : दुकान मे पेट्रोल रखा था उसके कारण आग लगी। पुराना बस अड्डा भरमौर के पुराने बस स्टैंड में जब दुकान में भड़की आग, चपेट में आई कार को देखने उमड़े लोग। Share     
article-image
पंजाब

चर्चा में क्यो है बकरी …..संधू कलां के पाला खां की बकरी

  भदौड़ : विधानसभा चुनाव दौरान हलका भदौड़ जहां चर्चा का विषय रहा, वहीं हलका भदौड़ के गांव संधू कलां के पाला खां की बकरी भी काफी मशहूर रही है क्योंकि उसकी एक बकरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युद्ध का भारत से सीधा संबंध नहीं, फिर भी बढ़ रही है कालाबाज़ारी: सुमित सिंगला

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस युद्ध का भारत से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, उसके बावजूद देश में कई जरूरी वस्तुओं...
Translate »
error: Content is protected !!