जिला प्रशासन ने गांव बस्सी वजीद में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया :

by

होशियारपुर, 22 मार्च : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरों में जाकर करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न गांवों में जन शिकायत निवारण शिविर लगाये जा रहे हैं। इसके तहत आज होशियारपुर उपमंडल के ब्लॉक भूंगा के अंतर्गत गांव बस्सी वजीद में एस.डी.एम प्रीतिंदर सिंह बैंस की अध्यक्षता में विशाल जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम बस्सी वजीद के अतिरिक्त आसपास के ग्राम खेपर, लालपुर, फतेहपुर, बस्सी बाबू खां, बस्सी काले खां, बस्सी बलों, काहलवां, भटोलीयां, नौशेरा, कबीरपुर एवं डल्लेवाल आदि की पंचायतों व आम लोगों की शिकायतों को सुनकर निपटाया गया, और विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर एस.डी.एम प्रीतिंदर सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन लोगों के पास पहुंच रहा है और उनकी समस्याओं को सुन रहा है, ताकि उनका उचित समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही उनका समाधान किया।
फोटो : बस्सी वजीद में जन शिकायत निवारण शिविर के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते एस.डी.एम प्रीतिंदर सिंह बैंस।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, AAP से जुड़े होने का दावा

पठानकोट । भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि पठानकोट जाते समय उनके काफिले पर हमला किया गया। वह भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के डाक्टरों ने काम ठप्प कर रोष किया प्रदर्शन : पुलिस विभाग की ढीली कार्यप्रणाली के कारण सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर – डॉ. जंग बहादुर सिंह राय

गढ़शंकर, 16 अगस्त: कलकत्ता के एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की शारीरिक शोषण के बाद निर्मम हत्या को लेकर आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ईकाई गढ़शंकर ने अपना विरोध जताया। इस संबंध...
article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ को भाजपा पंजाब की कमान : कांग्रेस के किले को ध्वस्त करने, जाट और हिंदू मतदाताओं को भी लामबंद करने की योजना

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेसी सुनील जाखड़ को भाजपा ने पंजाब की कमान सौंप दी है। भाजपा अब सुनील जाखड़ की कमान में पंजाब में कांग्रेस के किले को ध्वस्त करना...
article-image
पंजाब

Weekly Meeting of Eye Donation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 24 : The weekly meeting of the Eye Donation Association Hoshiarpur was held as per routine at the Civil Hospital office. The session focused on ongoing awareness activities and community involvement in...
Translate »
error: Content is protected !!