बलबीर सिंह बैंस अध्यक्ष, कर्णप्रीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष : जल संसाधन कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर का अधिवेशन सम्पन्न

by

गढ़शंकर । पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन सब डिवीजन गढ़शंकर का चुनावी अधिवेशन स्थानीय विभाग के कार्यालय में बलबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में संपन हुया। जिसमें पर्यवेक्षक के तौर पर गुरप्रीत सिंह मकीमपुर व राज कुमार पहुंचे। बैठक के प्रारंभ में पिछले दो वर्षों के दौरान संगठन के दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। जिसके बाद सचिव नरेश कुमार ने पिछले दो वर्षों की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कोषाध्यक्ष हरजिंदर सुन्नी ने आय और व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रदेश महासचिव श रामजी दास चौहान, संभाग सचिव सुरजीत कुमार और सतनाम दास ने संगठन की आवश्यकता और वर्तमान समय की चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अध्यक्ष बलबीर सिंह बैंस द्वारा पुरानी कमेटी भंग करने के बाद अगले दो साल के लिए संगठन की सब डिवीजन कमेटी का पैनल प्रदेश महासचिव रामजी दास ने पेश किया। जिसे नारेबाजी के बीच सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। चुने गए पदाधिकारियों में बलबीर सिंह बैंस अध्यक्ष, कर्णप्रीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिम्मत राम उपाध्यक्ष, नरेश कुमार सचिव, बिक्रमजीत सिंह सहायक सचिव, हरजिंदर सुनी कोषाध्यक्ष, राजिंदर कुमार सहायक कोषाध्यक्ष, कर्णप्रीत सिंह लंबी प्रचार सचिव और विकास कुमार प्रेस सचिव चुने गए। अंत में बलबीर सिंह बैंस ने पूरी टीम की ओर से उपस्थित साथियों को आश्वासन दिया और उपस्थित साथियों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सर्व धर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर द्वारा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी में हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की स्मृति एवं आत्मिक शांति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 मिनट का डांस ..6 करोड़ की फीस!.. तमन्ना भाटिया ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

साउथ सिनेमा पर राज करने से लेकर बॉलीवुड में अपनी मज़बूत पहचान बनाने तक, तमन्ना भाटिया ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। पिछले कुछ सालों में, वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि...
article-image
पंजाब

More Trees Should Be Planted

Trees can protect us from natural disasters and help preserve human life,” says Baba Balwant Shah Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 12 : In an effort to protect the environment from pollution and keep it clean, the...
Translate »
error: Content is protected !!