कांग्रेस केंद्र से आपदा राहत न मिलने का झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव के लिए विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रही : डॉ. राजीव बिंदल

by

लोक सभा चुनाव जैसे जैसे निकट आ रहे है वैसे ही हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए भी राजनीति गरमाती जा रही है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। इसी बीच हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर जोरदार निशान साधा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस केंद्र से आपदा राहत न मिलने का झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव के लिए विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है।
लोन लेने की स्पीड पर खड़े किए सवाल : हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह झूठी गारंटियां देकर प्रदेश की सत्ता हासिल की। इसी तरह अब लोकसभा चुनाव में अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस झूठ बोल रही है। बिंदल ने कहा कि 10 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही सरकार 10 हजार करोड़ रुपए का लोन ले चुकी है। ऐसे में 60 महीने की सरकार 60 हजार करोड़ रुपए का लोन ले लेगी। कांग्रेस को अगर जनता से दिए हुए अपने वादे निभाने हैं, तो इसके लिए भी 40 हजार करोड़ की आवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में कांग्रेस को एक लाख करोड़ रुपए का लोन लेना होगा। डॉ. बिंदल ने डीजल पर बढ़ाए गए वैट को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद केंद्र सरकार से राज्य को भरपूर सहयोग मिला, लेकिन कांग्रेस के नेता बार-बार केंद्र से मदद न मिलने की बात कह रहे हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने माइनिंग पर रोक लगा रखी है।इससे महंगी दरों पर रेत और बजरी मिल रही है। प्रदेश के लोग परेशान हो रहे हैं और हर जगह अव्यवस्था का ही माहौल है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 10 महीने की सरकार में ही प्रदेश की जनता कांग्रेस से परेशान हो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद पायलट नमांश स्याल को पटियालकर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

एएम नाथ।  धर्मशाला, 23 नवंबर: तेजस क्रैश में शहीद हुए पायलट फ़्लाइट लेफ्टिनेंट नमांश स्याल का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गाँव पटियालकर पहुंचा, जहाँ क्षेत्रभर के लोग नम आँखों से अपने वीर सपूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, गेट मीटिंग कर सरकार को चेताया

एएम नाथ । धर्मशाला, 20 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित बस अडडा में गेट मीटिंग कर सरकार के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 30 जून को आरपीजीएमसी टांडा का दौरा करेंगे : स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं विस्तार की दिशा...
Translate »
error: Content is protected !!