उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई मतदान के लिए शपथ… मेरा भारत, मेरा वोट” के संदेश के साथ किया जागरूक

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने “मेरा भारत, मेरा वोट” भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक, के तहत सभी को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। शपथ के माध्यम से सभी ने यह भी प्रण किया कि वे प्रत्येक चुनाव में निर्भीक होकर, धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि “मेरा भारत, मेरा वोट” केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मतदान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में युवक की हत्या के बाद भड़का महिलाओं का गुस्सा, फॉरेंसिक टीम पहुंची तो पुलिस का किया विरोध

दाड़ला कॉलोनी में नशेड़ियों की आवाजाही का आरोप; महिलाओं ने कहा—बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई एएम नाथ। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस के बगैर न हो तंबाकू उत्पादों की बिक्री : DC अमरजीत सिंह

शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प, कुल्लू के मौहल में जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

पुलिस, विधिक सेवा प्राधिकरण और विशेषज्ञों ने किया जागरूक, 85 लोगों ने नशे को ‘ना’ कहने की ली शपथ। नशे के विरुद्ध जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार- गिरधारी लाल शर्मा. बंजार/कुल्लू(परस राम भारती):- नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक जिला के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज लगेगी निशुल्क – सुरेखा चोपड़ा

शिमला, 22 दिसंबर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र लाभार्थी जो कोरोना वैक्सीन की एहतियाती...
Translate »
error: Content is protected !!