उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी की जिला परिषद चंबा के तहत वार्डों के परिसीमन संबंधी अधिसूचना

by

आगामी 7 दिनों के भीतर प्रस्तुत किए जा सकते हैं आपत्तियाँ–आक्षेप

एएम नाथ। चंबा, 20 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला परिषद चंबा के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन से संबंधित अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।
उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिला परिषद चंबा के अंतर्गत 18 वार्डों—करयास, सनवाल, चान्जू, खणी, किलोड़, सुनारा, करियां, बख्तपुर, मोतला, समोट, बनेट, नैनीखड्ड, उदयपुर, सरोल, चकलू, करवाल, ब्याणा तथा सनूह के परिसीमन संबंधी प्रस्ताव पर आगामी 7 दिनों के भीतर कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्तियाँ अथवा आक्षेप प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समय अवधि समाप्त होने के पश्चात कोई भी आक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।
परिसीमन सूची जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद तथा समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं समस्त सचिव ग्राम पंचायत के कार्यालयों में अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 7583 पंजीकृत, 683 लाइसेंस जारी: डीसी

फूड स्क्यिोरिटी एक्ट संचालन समिति की तीसरी बैठक आयोजित ऊना, 20 फरवरी: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झाड़ियों में मिला नवजात : पुलिस जांच में जुटी

ऊना :  ऊना में  अरनियाला रोड स्थित रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब से कुछ तूड़ी बेचने वाले दलाल तूडी में कर रहे मिलावट: व्रजेश शर्मा

ऊना : भारतीय किसान युनियन जिला प्रधान व्रजेश शर्मा ने कहा किसानों को अब मवेशी पालना इस समय वडा मुशकिले भरा बो चुका है। क्योंकि पशु चारा महंगा मिल रहा और उसकी गुणवत्ता पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
Translate »
error: Content is protected !!