चंबा जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच जनहित से संबंधित समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित्र

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा परियोजना प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन होगी स्थापित

विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए स्पोर्ट्स व्हीलचेयर तथा स्कूटी का होगा प्रावधान

एएम नाथ। चंबा, 20 फरवरी : चंबा जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की विद्युत परियोजना चमेरा चरण-3 के बीच आज जनहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किए गए।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला प्रशासन चंबा तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से परियोजना प्रमुख चमेरा चरण-3 टिकेश्वर प्रसाद ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विधायक नीरज नैय्यर इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समझौता ज्ञापन के अनुसार निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय जल विद्युत निगम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चूड़ी में लगभग 32 लाख की लागत से एक अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इसी तरह हस्ताक्षरित दूसरे समझौता ज्ञापन के तहत लगभग 3 लाख की राशि से विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों (स्पेशली एबल्ड) के लिए स्पोर्ट्स व्हीलचेयर तथा स्कूटी उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है।
जिला प्रशासन की इस पहल से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पूरी व उप महाप्रबंधक एनएचपीसी प्रशांत त्रिवेदी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मानहानि मामले में अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत : गलतफहमी पर जताया खेद

बठिंडा : अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत सोमवार को मानहानि के एक मामले में बठिंडा की एक अदालत में पेश हुईं और कहा कि उनके 2021 के ट्वीट को लेकर ”गलतफहमी” पैदा हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज अभी भी दर्द में डूबा – त्रासदी ने हमारी दशकों की मेहनत को कुछ सेकंड में ही तहस–नहस कर दिया : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज अभी भी दर्द में डूबा है। त्रासदी ने हमारी दशकों की मेहनत को कुछ सेकंड में ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में श्रमिकों के लिए मजबूत सहारा बना कामगार कल्याण बोर्ड : 1,166 कामगारों को 6.26 करोड़ से अधिक की सहायता, शिक्षा से लेकर आवास तक योजनाओं का लाभ

ऊना, 24 अप्रैल. ऊना ज़िले में निर्माण श्रमिकों के लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड एक मजबूत सहारा बनकर उभरा है। बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवारों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी का भरोसा देकर लिव-इन में रखा, अब शादी से इनकार का आरोप; SP कार्यालय पहुंची युवती

एएम नाथ।  मंडी/ मोहाली , 29 सितंबर। मोहाली की एक युवती ने मंडी के एक टेलर पर शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशन में रहने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का...
Translate »
error: Content is protected !!