2 करोड़ 71 लाख रुपए से होगा शाह तलाई बाबा बालक नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार : डॉ निधि पटेल

by
रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 अक्टूबर :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष मंदिर न्यास डॉ निधि पटेल ने दी।
उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास के फंड से मुख्य मंदिर में 60 मीटर का आलीशान गुंबद बनाया जाएगा जो की मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके अतिरिक्त मंदिर के 1 बीघा 19 बिस्वा जमीन पर बने पुरानी चार दिवारी को ऊंचा कर बाबा बालक नाथ जी की कहानियों से जुड़े भींति चित्र बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर में आधुनिक सोलर लाइटों से सौंदर्य करण किया जाएगा। मंदिर परिसर में दो भव्य गेट बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में मंदिर तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क को संवारा जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर और अस्पताल के मध्य विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं सहित अस्पताल आने वाले मरीजों को भी विश्राम गृह की सुविधा मिल सके।
बॉक्स
मंदिर आयुक्त एडीसी निधि पटेल ने कहा कि मंदिर के जीर्णोदर और सौंदर्य करण करते समय मंदिर के मूल स्वरूप और बाबा बालक नाथ से जुड़े पौराणिक चीजों से छेड़छाड़ नहीं होगा।
इस अवसर पर मनोनीत सदस्य विवेक कुमार, उपमंडल अधिकारी योगराज धीमान, तहसीलदार कुनिका अरकश, एसडीओ विजय ठाकुर सहित अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आदि कैलाश यात्रा मार्ग : भूस्खलन होने से फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

रोहित भदसाली।  पिथौरागढ़ : आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने के कारण फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। जो कि यात्रा मार्गों पर जगह- जगह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के आपदा प्रभावित इलाकों का किया संयुक्त निरीक्षण : भूस्खलन के स्थाई समाधान को लेकर कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

भरमौर , (चंबा) 17 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन एवं अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने आज जनजातीय उपमंडल भरमौर के तहत होली क्षेत्र के भूस्खलन आपदा प्रभावित क्षेत्र कुलेठ, सलूण एवं पटोला तथा...
article-image
पंजाब

किसान आंदोलन-02 : शंभू बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

शंभू बॉर्डर :  पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस प्रदर्शन के बीच एक बुजुर्ग किसान की...
article-image
पंजाब

कैप्टन सरकार ने बेजमीने किसानों व मजदूरों को 580 करोड़ का कर्ज माफ कर एक और वायदा निभाया : गोल्डीे

गढ़शंकर : गांव बस्सी, खुरालगढ़ साहिब, कालेवाल बीत, सेखोवाल, सीहवां व सेखोवाल में मीटिंगों में काग्रेस के पूर्व विधेयक लव कुमार गोल्डी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली काग्रेस सरकार की साढ़े चार...
Translate »
error: Content is protected !!