उप-मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का किया आग्रह

by

रोहित जसवाल। ऊना/ नई दिल्ली : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार रवैया  अपनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्य का विकास पूरी तरह से सड़कों और पुलों के विस्तार पर निर्भर करता है।
इस पहाड़ी राज्य के लोगों के जीवन को सुगम बनाने और प्रदेश के विकास के लिए सड़क और पुलों की अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण अत्यन्त आवश्यक है।
बैठक के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष परिवहन विभाग से संबंधित प्रमुख मामलों को उठाया। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट की अवधि को मौजूदा 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने के संबंध में ऑपरेटरों की मांग को राज्य सरकार ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि वाहनों के संचालन की सीमा को 15 वर्ष किया गया है इसके दृष्टिगत अखिल भारतीय टैक्सी परमिट की अवधि को 15 वर्ष तक किया जाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के अनुरोध के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया  और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और संबंधित अधिकारियों को मामले पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को पूंजी निवेश (पुराने वाहनों को हटाने के लिए प्रोत्साहन) के लिए विशेष सहायता योजना के तहत शेष धनराशि 7.63 करोड़ रुपये शीर्घ जारी करने का अनुरोध किया। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत धनराशि जारी करने के निर्देश दिए।
उप-मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि नंगल से जैजों तक सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जा सकता है। यह सड़क प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक साबित होगी। केंद्रीय मंत्री ने गति शक्ति योजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 429 करोड़ रुपये की डीपीआर पहले ही तैयार की जा चुकी है और इसे गति शक्ति योजना के तहत भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि अमृतसर से होशियारपुर तक एनएच-503ए के प्रस्तावित फोर लेनिंग कार्य को बनखंडी (हिमाचल प्रदेश की सीमा) से झलेड़ा तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी लम्बाई लगभग 15 किलोमीटर है और यह मार्ग श्री आनंदपुर साहिब और माता चिंतपूर्णी को जोड़ेगा, जिससे इन दोनों धार्मिक स्थलों पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी लाभ होगा। उन्होंने चंडीगढ़ से बद्दी औद्योगिक क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी का मामला भी उठाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मामला पहले ही भारत सरकार के विचाराधीन है।
उप-मुख्यमंत्री ने यह भी अनुरोध किया कि सीआरआईएफ के तहत 48.69 करोड़ रुपये की लागत से जैजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई-का-मोड़ सम्पर्क मार्ग और 3 पुल को स्तरोन्नत करने को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स को अभी नहीं मिलेंगे स्मार्ट मोबाइल : 58.30 करोड़ की खरीद प्रक्रिया पर विवाद, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़ :  पंजाब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 58.30 करोड़ के टेंडर पर विवाद के चलते पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खरीद प्रक्रिया पर अंतरिम रोक...
article-image
पंजाब

बंगा को हराकर माहिलपुर की टीम ने जीती ट्रॉफी : अपना पंजाब एन.आर.आई फुटबॉल क्लब की ओर से चक गुरु में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

गढ़शंकर, 14 नवंबर : गांव चक गुरु में अपना पंजाब एन.आर.आई. फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। ऑल ओपन वर्ग के फाइनल मैच में माहिलपुर कॉलेज की टीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में पीलिया का बढ़ता प्रकोप, जिला प्रशासन अलर्ट : उपायुक्त के सख्त निर्देश, पेयजल स्रोतों की जांच और क्लोरीनेशन तेज

हेपेटाइटिस-ए के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी एएम नाथ। कुल्लू ‘: जिला मुख्यालय कुल्लू में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया...
article-image
पंजाब

शिवसेना नेता के 3 हत्यारोपी काबू : पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलीबारी, तीनों आरोपी घायल

मोगा। पंजाब के मोगा में सीआईए मोगा और सीआईए मलौट की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शिवसेना नेता मंगत राय की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की...
Translate »
error: Content is protected !!