मेला सिद्ध बाबा चायल को ज़िला स्तरीय करवाने का किया जाएगा प्रयास – डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ। चायल  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक मेलों एवं उत्सवों के वास्तविक स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के चायल में तीन दिवसीय बाबा सिद्ध मेला के दूसरे दिन के समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
May be an image of 12 people, dais and text that says "नोगिं्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक MmH शাाखा चायल हार्दिक अभिनन्दन करताहै है मेला सिद्ध वावा चायल आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन मेला कमेटी चायल, जिला सोलन (हिनप्र) आारतीयस्टेटवैँकफणिडय आारतीयस्टेट बैंक ऑफ इৃण्डया शाखा कार्बालव चायल आपका हार्दिक स्वाभत करता"
डॉ. शांडिल ने सभी को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति इन मेलों, त्यौहारों एवं उत्सवों के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत की इतनी सरल एवं सहज जानकारी मेलों के माध्यम से आसानी से प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को न केवल बचा कर रखें अपितु इसके माध्यम से रोज़गार व स्वरोज़गार के साधन सृजित करने में सहभागी बनें।
उन्होंने कहा कि मेला सिद्ध बाबा चायल को ज़िला स्तरीय मेले का दर्ज़ा दिलवाने के लिए उचित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
May be an image of 7 people and people dancing
उन्होंने कहा कि चायल को देश-विदेश में अपने प्राकृतिक सौंदर्य, विश्व के सबसे ऊचें क्रिकेट मैदान और पुष्प उत्पादन के लिए जाना जाता है। प्रदेश सरकार इस क्षेत्र को धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास जहां रोज़गार एवं स्वरोज़गार के नए अवसर सृजित करेगा वहीं इससे ग्रामीणों की आर्थिकी में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
डॉ. शांडिल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को लाभान्वित करने के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है।
उन्होंने कहा कि उठाऊ सिंचाई योजना सकोड़ी का निर्माण शीघ्र ही पूरा हो जाएगा जिससे किसान व बागवान लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही चायल-कण्डाघाट सड़क को स्तरोन्नत किया जाएगा ताकि स्थानीय निवासियों व पर्यटकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल चायल में शीघ्र ही चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने चायल में पार्किंग स्थल पर इंटरलॉक टाइल लगाने के लिए 05 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मिलिट्री स्कूल के बच्चों तथा कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
ग्राम पंचायत चायल की प्रधान एवं मेला समिति की अध्यक्ष उषा शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया।
May be an image of 4 people
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत बांजनी के प्रधान महेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत नगाली की प्रधान कौशल्या देवी, ग्राम पंचायत चायल के उप प्रधान पंकज ठाकुर, ग्राम पंचायत चायल के पूर्व प्रधान राजीव शर्मा, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण ज़िला सोलन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सेवानिवृत कर्नल संजय शांडिल, मेला समिति के मदन ठाकुर, योगेंद्र वर्मा, धर्म सिंह, बाबू राम, राकेश, संदीप ठाकुर, मदन शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट राजेश ठाकुर, मिलिट्री स्कूल के प्रधानाचार्य विमल कुमार गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार किया महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को और फिर रिहा : तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की

मुंबई :महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में  पुलिस ने  हिरासत में लिया गया है। तुषार गांधी ने ट्वीट करके खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है ...
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल एड इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन 3 दिसंबर को ज्वालाजी के गीता भवन में किया जाएगा : डॉक्टर संजीव शर्मा

ज्वाला जी(राकेश शर्मा) : उपमंडल अधिकारी ज्वाला जी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया की दिव्यांगजन जिनका आंकलन 6 और 7 नवंबर को हुआ था उनके लिए मेडिकल एड इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन 3...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के 9 विधायकों ने नोटिस का उत्तर दिया : भाजपा के 9 विधायकों को अवमानना का नोटिस विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी द्वारा दिया गया था

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सदन की अवमानना और आसन का अपमान करने के मामले में सोमवार को भाजपा के 9 विधायकों ने नोटिस का उत्तर दिया। आज दोपहर बाद सभी भाजपा विधायकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में डंगा गिरने से सड़क बंद, यातायात ठप : सुल्तानपुर चौक के पास मुख्य मार्ग अवरुद्ध, लोगों को भारी दिक्कतें

हेलीपैड के नीचे भू-स्खलन से चंबा-बालू सड़क बाधित एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर क्षेत्र में हेलीपैड के नीचे डंगा गिरने से चंबा से बालू को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!