उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा ज़िले के प्रवास पर रहेंगे

by

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।

उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 6 जुलाई को सुबह रैत (कांगड़ा) से प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे कूंर पहुंचेंगे। केवल सिंह पठानिया यहां लोगों की जन समस्याओं को सुनने के पश्चात एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह छतराड़ी में रहेगा।
केवल सिंह पठानिया 7 जुलाई को सुबह 10 बजे छतराड़ी से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे। वह यहां से दोपहर बाद खज्जियार को प्रस्थान करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह खज्जियार में रहेगा।
उप मुख्य सचेतक 8 जुलाई को सुबह खज्जियार से रैत-ज़िला कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा लापता: अपहरण का आरोप

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में नाबालिगा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। नाबालिगा के पिता ने एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। भेखली क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में कई जगहों पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग बोला- हमारा तरीका गलत, लेकिन इरादा नहीं

कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक देखने को मिला है. बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर देश में फायरिंग करवाई है. कई जगहों पर फायरिंग हुई. लॉरेंस गैंग से जुड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

रोहित राणा । ऊना  : राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना उपमंडल स्तर पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रण की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंटरस्टेट नाके मैहिंदवानी व कोकोवाल मजारी में पर पुलिस ने वाहनों की बड़े स्तर पर की चैकिंग

गढ़शंकर :  एसएसपी होशियारपुर के निर्देशों पर और डीएसपी गढशंकर की अगुआई में पुलिस चौकी इनचार्ज एएसआई वासदेव ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हिमाचल प्रदेश की सीमा कोकोवाल मजारी और मैहिंदवानी में  इंटरस्टेट...
Translate »
error: Content is protected !!