मुख्य सचिव ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा : मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूकता गतिविधियों पर करें फोकस – मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

by
ऊना, 26 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ऊना जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए कारगर योजना बनाने तथा उसे सटीकता से क्रियान्वित करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव गुरुवार को ऊना जिले में अधिकारियों के साथ बैठक में जिले में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने चुनावों में मतदाताओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने को जागरूकता गतिविधियों पर अधिक फोकस करने को कहा। उन्होंने इसमें स्वीप कार्यक्रमों के साथ-साथ जन जागरूकता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों के उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सीमावर्ती जिला होने के चलते यहां निगरानी टीमों को अधिक सतर्कता और सजगता से कार्यरत रहने के निर्देश दिए। हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने, नाके लगाने के साथ-साथ औचक निरीक्षण तथा चेकिंग अभियान को सही तालमेल से चलाने को कहा। उन्होंने यह सुनिश्चित बनाने को भी कहा कि चेकिंग अभियान से आम जनता को अनावश्यक परेशानी ना हो।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चत बनाने को कहा। उन्होंने जिले में सुरक्षा प्रबंधन, मतदान केन्द्रों पर मतदाता सुविधाओं, चुनावी कर्मियों की रिहर्सल समेत चुनाव प्रबंधन से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से जानकारी ली तथा आवश्यक मार्गदर्शन किया।
उन्होंने मतदाताओं के बीच सी-विजिल ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।
इस दौरान जिला निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने मुख्य सचिव को पीपीटी के जरिए बताया कि चुनावों के दृष्टिगत जिला में 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 4 लाख 28 हजार 589 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2 लाख 11 हजार 684 महिला मतदाता और 2 लाख 16 हजार 901 पुरुष मतदाता और 4 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। जतिन लाल ने बताया कि जिले 516 से 377 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऊना जिले में लोकसभा और गगरेट तथा कुटलैहड़ में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।
इस मौके पर एसपी राकेश सिंह, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, समस्त एसडीएम, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में टॉप फाइव में पहुंचाया: सुनील शर्मा बिट्टू

एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ब्वायज स्कूल हमीरपुर के मेधावी छात्रों को बांटे पुरस्कार हमीरपुर 19 नवंबर। पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर का...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 4,719 किशोरों को लगी कोवैक्सीन की पहली डोज़ः डीसी

ऊना, 5 जनवरीः 15-18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों के लिए जिला ऊना में चलाए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे दिन 4,719 किशोरों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज़ दी गई। इस बारे जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक व विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर की चर्चा : पट्टा मेहलोग में बैंकर्स समिति की बैठक

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूको बैंक की लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तमन्ना मोदगिल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत

हरिद्वार :  ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को जटवाड़ा पुल के पास चंडीगढ़ निवासी 16 से 18 साल की उम्र के चार नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक,...
Translate »
error: Content is protected !!