सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून – सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी तुरंत हटाए जाए – DC जतिन लाल

by
ऊना, 26 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिला में सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड और लापरवाही से ओवरटेक दुर्घटना का बड़ा कारण बनते हैं। ऐसा करने वालों से कड़ाई से निपटें।
वे शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
जतिन लाल ने जिले में सड़कों को सुरक्षित, अतिक्रमण मुक्त तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से काम करने को कहा। उन्होंने दुर्घनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को पूर्व सुधारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
ब्लैक स्पॉट सुधारें
उपायुक्त ने जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यकतानुरूप सीसीटीवी कैमरे तथा क्रैश बैरियर, पैरापेट, लाइट रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अगली बैठक में सुधार कार्यों की रिपोर्ट लेकर आने को कहा।
उन्होंने हाल ही में टाहलीवाल में हुए तेल टैंकर के भीषण हादसे का जिक्र करते हुए दुर्घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा, साइनेज तथा स्पीड ब्रेकर लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृति ना हो।
उपायुक्त ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा अवैध रेहड़ी-फड़ी को हटाने को कहा। बंगाणा तथा लठियाणी समेत सभी महत्वपूर्ण बाजारों, चौक-चौराहों को बाधा मुक्त बनाने के लिए वहां सड़कों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए।
स्कूली वाहनों में अनिवार्य तौर पर हों कंडक्टर
जतिन लाल ने स्कूली वाहनों की फिटनेस तथा चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन तय बनाने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हर स्कूली वाहन में अनिवार्य तैार पर कंडक्टर हो। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्हों सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल संचालकों से बैठक कर यह व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा।
एमसी तथा रोटरी चौक में तड़के सड़क पर ना लगे हुजूम
उपायुक्त ने ऊना में एमसी पार्क के सामने तथा रोटरी चौक में हर रोज तड़के बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के सड़क पर लगने वाले हुजूम के मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को इसे लेकर व्यवस्था बनाने को कहा। वहां तड़के लोगों को खड़ा होने के लिए सड़क से हट कर स्थान तय करने के निर्देश दिए, ताकि सुबह सड़क पर एक साथ बड़ी संख्या में लोग न खड़े हों और दुर्घटना की किसी भी आशंका को टाला जा सके।
ये रहे उपस्थित
बैठक में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, अतिरिक्त एसपी (लीव रिर्जव) सुरेंद्र शर्मा, आरटीओ अशोक धीमान, उप निदेशक उच्च शिक्षा राजिन्द्र कौशल, तहसीलदार अम्ब प्रेम लाल धीमान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन के गंज बाजार में राम लीला आयोजित – भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से लें सीख – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 3 महीने में पकड़े गए चिट्टे के 21 मामले, 224 ग्राम बरामद : 15 महीनों में 97 अभियोग, 874 ग्राम चिट्टा बरामद

 रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना जिले में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग को और तेज करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन और विद्यार्थी यूक्रेन से ऊना वापस पहुंचे

ऊना 3 मार्चः यूक्रेन में फंसे जिला ऊना के तीन अन्य विद्यार्थी सकुशल घर वापस आ गए हैं। वीरवार को वापस लौटे विद्यार्थियों में से एक दौलतपुर चौक, एक सैंसोवाल तथा एक गलुआ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया कटौहड़ कलां में पौधारोपण

ऊना :10 अगस्त 2022- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कटौहड़ कलां स्थित गौशाला परिसर में आम का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा संचालित इस गौशाला परिसर में आम,...
Translate »
error: Content is protected !!