अगर वीरभद्र सिंह आज जीवित होते, तो वह विक्रमादित्य सिंह को जरूर डांट लगाते और माफी मांगने के लिए कहते : कंगना रनौत

by

एएम नाथ : रामपुर।  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं। भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार प्रचार में जुटी हुई हैं। कंगना रनौत में रामपुर के ननखड़ी में प्रचार किया हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और मंडी संसदीय क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदी विक्रमादित्य सिंह पर जाम का निशाना साधा।

वीरभद्र सिंह जीवित होते तो इन्हें जरूर डांट लगाते : जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें वह हिमाचल प्रदेश की बेटी हैं। उन्हें बॉलीवुड में काम करने की वजह से अपवित्र कहा गया। कंगना रनौत ने कहा कि अगर वीरभद्र सिंह आज जीवित होते, तो वह विक्रमादित्य सिंह को जरूर डांट लगाते और माफी मांगने के लिए कहते। उन्होंने कहा कि आज वीरभद्र सिंह नहीं है, इसलिए वह विक्रमादित्य सिंह को माफ कर  रही हैं। कंगना रनौत में वीरभद्र सिंह को अपने लिए परम पूजनीय भी बताया। कंगना ने कहा कि पहाड़ों से बाहर निकलकर नाम बनाने में संघर्ष करना पड़ता है।

CM सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना :  मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि सत्ता में आने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़े-बड़े दावे और वादे किए थे। जनता से सत्ता में आने से पहले कई बड़ी-बड़ी गारंटी दी थी, लेकिन एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है  उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले दो रुपए प्रति किलो गोबर खरीदने की बात कही गई थी। इसके अलावा युवाओं को पांच लाख रोजगार देने की बात हुई थी। लेकिन आज सब कुछ गायब है। उन्होंने कहा कि साल 2024 का लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और जनता को इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित : जसदीप सिंह गिल होंगे राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी

अमृतसर :   डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित किया:आज से ही गद्दी संभालेंगे; कैंसर-हृदय रोग से पीड़ित बाबा गुरिंदर ढिल्लों  पंजाब में अमृतसर के ब्यास में स्थित डेरा राधा स्वामी के मुखी गुरिंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपये: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 अक्तूबर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धारकंडी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन कार्यों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिनों में लगभग 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु गण चंबा से रवाना : DC मुकेश रेपसवाल

नूरपुर, पठानकोट तथा भदरवाह के लिए जा रही है श्रद्धालुओं को निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में श्री मणिमहेश यात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीलू पहलवान प्लांखवाला ने जीता तुझार का दंगल, कैंडोल पंचायत में लाला वाले पीर का मेला सम्पन्न

पट्टा मेहलोग, 29 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार में आयोजित एक दिवसीय लाला वाले पीर स्थल का मेला धार्मिक आस्था के साथ सम्पन्न हो गया। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!