उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से चंबा ज़िले के प्रवास पर रहेंगे

by

31 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे।
केवल सिंह पठानिया 31 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे।
उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 30 जुलाई को सुबह रैत (कांगड़ा) से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे बनीखेत पहुंचेंगे।
केवल सिंह पठानिया बनीखेत में वन विश्राम की पौधशाला का निरीक्षण करने के पश्चात भलेई रवाना होंगे।
उप मुख्य सचेतक दोपहर 12 बजे भद्रकाली माता मंदिर भलेई में पूजा- अर्चना करने के पश्चात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वह चमेरा झील के प्रसिद्ध जल क्रीड़ा स्थल तलेरू में दोपहर 2.30 बजे जिला खेलकूद एवं संबंधित गतिविधियां समिति सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। उनका रात्रि ठहराव डलहौजी रहेगा।
उप मुख्य सचेतक 31 जुलाई को सुबह 9 बजे खज्जियार झील का निरीक्षण करेंगे तथा वन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि केवल सिंह पठानिया खज्जियार से प्रस्थान कर जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में पूर्वाह्न 11.30 बजे मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वह इसके पश्चात निर्माणाधीन हेलीपोर्ट व टूरिज्म हटस के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे तथा साँय 8 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे। उप मुख्य सचेतक 1 अगस्त को सुबह 6 बजे रैत-ज़िला कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा समेत आप के 3 राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल : नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के भीतर मची अंदरूनी खींचतान अब एक बड़े राजनीतिक भूचाल में तब्दील हो गई है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी

भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार एएम नाथ। चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी, जिला चंबा की ओर से उपमंडल भटियात और डलहौजी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

विद्यालय की छात्रा इच्छा कपलेश ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए बी बी एन, 17 अप्रैल (तारा) : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी ने हर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा हत्याकांड में नया मोड़ : गोली लगने से पहले दोनों में हुई थी लड़ाई- एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं मृतक युवक-युवती

बठिंडा : बीती शनिवार को शहर के परसराम नगर गली नंबर 29 निवासी कशिश नामक युवती की गोली मारकर बाद में खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!