पति की लाश छत से फेंककर सोने चले गई थी पत्नी : सरियों से पीट पीट कर पति को कर दिया था अधमरा

by

जयपुर. राजस्थान के डूंगरपुर जिले से खबर है। चार दिन पहले हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को अरेस्ट किया गया है। उसने हत्या करना कबूल कर लिया है।  हत्या का कारण पूछने पर उसने बताया कि पति शक करता था, जबकि मेरा चरित्र पूरी तरह से साफ है। आए दिन मारपीट से तंग आ गई थी, इसलिए ससुराल बुलाकर हत्या कर दी। आसपुर पुलिस ने कल शाम आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है।

पति की लाश छत से फेंककर सोने चली गी पत्नी :   पुलिस ने बताया कि खुदरड़ा गांव में आशा देवी के पीहर से उसके पति अर्जुन का शव मिला था। अुर्जन और आशा चार दिन पहले गांव आए थे। उसी रात अर्जुन छत पर सो रहा था तो आशा चुपचाप छत पर गई और सरियों से पीट पीट कर पति को अधमरा कर दिया और फिर छत से नीचे फेंक दिया। उसके बाद अपने कमरे में आकर सो गई।

आशा देवी…अर्जुन की दूसरी पत्नी थी :   घटना को सुसाइड़ का रूप देने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटें आने पर पुलिस ने कल रात आशा को अरेस्ट किया और उसने हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने कहा कि आशा देवी….अर्जुन की दूसरी पत्नी थी। आशा के चरित्र पर अुर्जन शक करता था, इसलिए आशा ने उसकी जान ले ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हेड मुंशी को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान श्री मुक्तसर साहिब जिले के पुलिस स्टेशन कोटभाई के हैड मुंशी सुखविंदर सिंह को 30,000 रुपए की रिश्वत मांगने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

“नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंड़ी “

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में सामाजिक जन जागरूकता को लेकर किए जा रहे विविध आयोजनों के क्रम में सोमवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन कराई गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 वर्ष की कैद की सजा : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फूफा अदालत ने दोषी करार

शिमला। नाबालिग से दुष्क्रम करने वाले फूफा अजय कुमार को शिमला की विशेष जज की अदालत ने दोषी करार देते हुए 25 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाइन ट्री उद्योग काठा में 13वां रक्तदान शिविर आयोजित : कामगारों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

“जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है” थीम पर लगा रक्तदान शिविर बद्दी में रक्तदान महादान का संदेश, उद्योग कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान बद्दी, 27 जून (तारा)।  बद्दी-बरोटीवाला रोड स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!