पाइन ट्री उद्योग काठा में 13वां रक्तदान शिविर आयोजित : कामगारों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

by

“जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है” थीम पर लगा रक्तदान शिविर

बद्दी में रक्तदान महादान का संदेश, उद्योग कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बद्दी, 27 जून (तारा)।  बद्दी-बरोटीवाला रोड स्थित लक्कड़ डिपू के निकट पाइन ट्री उद्योग काठा में शनिवार को 13वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उद्योग के कामगारों सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
शिविर का शुभारंभ फार्च्यूनर ट्रेडिंग कम्पनी के अनुराग गोदिया ने किया। इस अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब के सलाहकार देवव्रत यादव मुख्य अतिथि तथा भाजपा नेता कृष्ण कौशल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में स्टाइलों टेबलवेयर कम्पनी झाड़माजरी की ओर से रक्तदाताओं को उपहार भी भेंट किए गए।
मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पाइन ट्री उद्योग द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक कार्य सराहनीय है और अन्य संस्थानों व उद्योगों को भी ऐसे जनहित कार्यों में आगे आना चाहिए।
शिविर में रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर के डॉ. मुनीष के नेतृत्व में 17 सदस्यीय टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस दौरान रक्तदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और परामर्श भी दिया गया।
कम्पनी के प्लांट हेड राजेश शर्मा ने बताया कि “जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है” थीम को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम्पनी भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।
शिविर में राजेश शर्मा, अमित सांगवान, अमरजीत शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजीव गंगवार, अभिलाषा यादव, ललिता ठाकुर, एस के दुआ, उज्ज्वल कुमार, मोहन शर्मा, प्रीतम, नरेश, प्रह्लाद, सतीश, संतु, गगन भट्टी, नंदू, दिनेश सिंह, अमित, कृष्णा राम पंडित, शुभम, युद्धबीर, दीपक, भूपिंदर, योगराज, सुरेंदर,भूपेंद्र, योगराज, सुरेंदर, भूपेंद्र बनारसी, सुनील, संतोष, दिनेश, मुकेश, चंद्रेश, रमेश, सुनील सिंह, व दीप सहित कम्पनी के समस्त अधिकारी व समस्त कामगार मौजूद रहे।
——=—=—–=–==-
अमरजीत शर्मा ने 98वीं बार किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में कम्पनी के अमरजीत शर्मा ने 98वीं बार रक्तदान करके सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत बने। इसके अतिरिक्त अमित सांगवान ने 50वीं, व गगन भट्टी ने 35वीं बार रक्तदान करके सभी का दिल जीत लिया।

फोटोकैप्शन: रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते व सम्मानित करते मुख्य अतिथि व कम्पनी प्रबन्धक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुंह से निकल रहा था खून :  पंजाब के दसूहा घुमारवीं में पुलिस थाने के पास गेस्ट हाउस से मिली 21 साल के युवक की लाश

रोहित जसवाल।  बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं में एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंजाब के होशियारपुर जिले के एक युवक का शव मिला है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 2, 3, 5 और 7 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान

शिमला : प्रदेश में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक  2, 3, 5 और 7 जुलाई के लिए मैदानी, मध्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में आज 278 युवाओं ने भाग लिया, 200 उत्तीर्ण

एएम नाथ: मंडी, 28 मार्च।  सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा मुख्यालय भर्ती जोन अंबाला के अंतर्गत पण्डोह में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह और देश सेवा का जज्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 11वां सत्र 16 फरवरी से : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा की चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 16 फरवरी, 2026 से शुरू होगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल की...
Translate »
error: Content is protected !!