“नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंड़ी “

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में सामाजिक जन जागरूकता को लेकर किए जा रहे विविध आयोजनों के क्रम में सोमवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन कराई गई। प्रदेश के परिवहन और खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस मैराथन को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ।
हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे पुल – हरोली रामपुर पुल पर आयोजित इस दौड़ में लड़के – लड़कियों के जूनियर और सीनियर वर्गों में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया।
सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में बच्चों और युवाओं में अद्भुत उत्साह देखने को मिला।
May be an image of 2 people and text
उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि हम नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाए है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का थीम ही नशा निवारण रखी गई है। हरोली की धरती से नशे के खिलाफ आंदोलन को गति मिली है। साल 2023 में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने हरोली से ही नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम शुरू की थी। इस बार भी उत्सव का शुभारम्भ करते हुए राज्यपाल जी ने इस मुहिम को बल दिया है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मैराथन में हर श्रेणी में पहले 6 स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने 24 विजेताओं को करीब 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए।
ये रहे विजेता –
लड़कों के जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर कृष्ण, दूसरे पर रितिक, तीसरे स्थान पर पुनीत कुमार, चौथे पर लक्ष्य, पांचवें पर अभिषेक कुमार और जाहिद हुसैन छठे स्थान पर रहे।
वहीं, लड़कियों के जूनियर वर्ग में दिव्या प्रथम, रितिका वर्मा द्वितीय, पलक तृतीय, वंशिका चौथे,बबीता पांचवें और आशिता छठे स्थान पर रहीं।
इसके अलावा लड़कों के सीनियर वर्ग में पहला स्थान सरबजोत, दूसरा सौरभ, तीसरा अरुण, चौथा रिहान, पांचवां सावन, और छठा स्थान अनमोल ने हासिल किया।
लड़कियों के सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर ज्योति बाला, दूसरे पर रवीना, तीसरे पर निधि, चौथे पर नव्या, पांचवें पर वैशाली, और छठे पर नव्या रहीं।
इस अवसर पर डॉ. आस्था अग्निहोत्री, उप मंडल अधिकारी विशाल शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार कलसी, जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि सुभद्रा चौधरी, रमना देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन शुरू 11 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई

अमृतसर :  पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत पात्र परिवारों को बड़ी राहत देते हुए नए राशन कार्ड बनवाने और मौजूदा राशन कार्डों में योग्य...
article-image
पंजाब

9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार : 6 पेटी पंजाब मार्का क्लब विस्की, 1 पेटी ग्रैंड मार्का पंजाब में बिक्री व 2 पेटी संतरा शराब

गढ़शंकर, 6 अक्टूबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 पेटी शराब बरामद कर मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धोखा :70 लाख रुपये खर्च कर लड़की बना -फिर शादी से मुकरा पार्टनर, गुस्से में उस्सकी कार को लगाई आग , दोस्त के साथ मरने का बनाया प्लान

 कानपुर  :  उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के को लड़के से प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा तो इसमें से एक लड़के ने जेंडर चेंज करवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागों में विभिन्न पदों को समाप्त करने की सूचनाएं भ्रामक – प्रदेश सरकार निरन्तर कर रही नए पदों का सृजनः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा...
Translate »
error: Content is protected !!