शोभायात्रा के माध्यम से नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल, “नशे को ना, जिंदगी को हां“ का दिया संदेश

by
3 दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का हुआ भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रहे मौजूद
देशभक्ति गीतों की धूनों से गुंजी राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कांगड़ मैदान से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री भी विशेष रूप से मौजूद रही।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री कॉलेज हरोली से कांगड़ मैदान तक एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुई जिसमें नशा निवारण विषय पर आधारित नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल के माध्यम से समाज को नशे को ना जिंदगी को हां का जागरूकता संदेश दिया गया।
May be an image of 9 people and temple इस शोभायात्रा में स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक दलों तथा विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही शोभायात्रा में देशभक्ति की धूनों ने हरोली की धरा को मंत्र मुग्ध किया।
May be an image of 4 people
विकास प्रदर्शनी का उद्धघाटन
इस दौरान राज्यपाल ने समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनियों का उद्धघाटन भी किया। इन प्रदर्शनी स्टॉलों में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता को दी। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी स्टॉलों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल और ईट राइट मेले की तर्ज पर पौष्टिक व्यंजनों जैसी विभिन्न स्टॉल स्थापित किए गए।
May be an image of 8 people, ambulance and text
इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बवलू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत राणा, अशोक ठाकुर, राजभवन के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा, विनोद कुमार, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित हरोली विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*20 वर्षीय नौजवान का शव झाड़ियों के पास सुनसान जगह से मिला

मृतक नौजवान के पिता के मुताबिक उसके बेटे को दशहरे वाले दिन उसका दोस्त घर से लेकर गया था *देर रात तक वापिस न अपने आने पर उन्होंने अपने बेटे की बहुत तलाश की...
article-image
पंजाब

S.I.R. Drive: BLOs

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 18 : District Election Officer-cum-Deputy Commissioner Ashika Jain today reviewed preparations for the Special Intensive Revision (S.I.R.) of electoral rolls being launched in Punjab by the Election Commission of India,...
पंजाब

नगर काउंसिल चुनाव दसूहा…. 15 वार्डों में से 13 वार्डों में आम आदमी पार्टी और 2 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे विजेता

दसूहा, 29 मई : स्थानीय नगर काउंसिल के 15 वार्डों के लिए 26 मई को पड़े वोटों की आज हुई गिनती के दौरान 13 वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों और 2 वार्डों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70 परिवारों को पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया किए प्रदान : मेधावी विद्यार्थियों को भी टेबलेट वितरित किए

चंबा, 28 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पुनर्वास’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता की । उन्होंने इस दौरान बरसात...
Translate »
error: Content is protected !!