ब्रह्मलीन संत बाबा भगत राम जी की 86 वी वार्षिक बरसी मनाई : कीर्तनों  जत्थों और कथा वाचकों द्वारा संगतों को कीर्तन कथा विचारों से किया निहाल 

by

डाक्टर दलजीत अजनोहा को पी एच डी और डी लिट की डिग्री प्राप्त करने पर डेरे की ओर से संत नरेश गिर जी के नेतृत्व में विशेष सम्मानित किया
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव नंगल खूगा के डेरा बाबा भगत राम जी में मौजूदा गद्दी नशीन संत बाबा नरेश गिरी जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से ब्रह्मलीन संत बाबा भगत राम जी की 86 वी वार्षिक बरसी बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से मनाई गई इस अवसर पर पहले श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए उपरांत कीर्तनी जत्थों,कथा वाचकों और संत महापुरुषों की ओर से संगतों को कीर्तन,कथा विचारों और प्रवचनों द्वारा निहाल किया इस अवसर पर संत नरेश गिर जी ने कहा के हर व्यक्ति को चाहिए के अपने जीवन में गुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए अपना गृहस्थ जीवन व्यतीत करे और अपने जीवन में भगवान का सिमरन करे जिस से यहां व्यक्ति के जीवन में आने वाले कष्ट बाधाएं अपने आप समाप्त हो जाती है बही पर मनुष्य का जीवन भी आनंदमय बन जाता है इस अवसर पर संत नरेश गिर जी और अन्य डेरे के सेवादारों की ओर से समागम में पहुंचे गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया जिस दौरान विशेष तौर पर डाक्टर दलजीत अजनोहा को पी एच डी और डी लिट(जर्नलिज्म ) में डिग्री प्राप्त करने पर डेरे की ओर से संत नरेश गिर जी के नेतृत्व में सम्मानित किया गया इस अवसर पर बलवंत शाह ,डाक्टर जरनैल राम माहिल पुर ,परमिंदर सिंह हल्लूवाल,एडवोकेट लवप्रीत सिंह और डेरे के अन्य सेवादार भारी गिनती में मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली के बाद अब पंजाब की जनता भी पाएगी अहंकार, झूठ, बांटने तथा भ्रष्टाचार की राजनीति से छुटकारा : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सफाए तथा भाजपा के दो तैहाई से ज्यादा बहुमत प्राप्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट का EC को आदेश : आप की सरकार नहीं बनी तो मुफ्त की योजनाएं खत्म : ऐसे फोन कॉल पर बैठी जांच

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग को उन आरोपों की जांच करने की इजाजत दी है जिसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने...
article-image
पंजाब

741 पटवारियों को तत्काल फील्ड में तैनात किया जाएगा : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़, 2 सितंबर : पटवारियों की चल रही हड़ताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अंडर-ट्रेनिंग पटवारियों को क्षेत्र में तैनात करने के साथ-साथ उनके लिए...
article-image
पंजाब

कनाडाई पुलिस ने एक पंजाबी मां और उसके बेटों को हथियार तस्करी के मामले में किया गिरफ्तार

कनाडा से पंजाब से जुड़ी खबर सामने आई है। कनाडा पुलिस ने ब्रैम्पटन में रहने वाले एक परिवार को हथियार तस्करी के मामले में अरेस्ट किया है। पुलिस ने एक पंजाबी मां को उसके...
Translate »
error: Content is protected !!