दिल्ली के बाद अब पंजाब की जनता भी पाएगी अहंकार, झूठ, बांटने तथा भ्रष्टाचार की राजनीति से छुटकारा : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सफाए तथा भाजपा के दो तैहाई से ज्यादा बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाने के दिल्ली की जनता फैसले का स्वगत करते हुए भाजपा नेतृत्व तथा दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस दोनों को ही इन चुनावों में उन के किए कार्यों के लिए उन्हें सबक सिखा कर बता दिया है कि झूठ, अहंकार ,बांटने व भ्रष्टाचार की राजनीति अब भारतीय लोकतंत्र में चलने वाली नहीं । जिस के सहारे 12 साल दिल्ली की सत्ता पर काब्ज रहे । अब उसका असली चेहरा सामने आ चुका है। लोगों ने सत्ता से बाहर करके तथा भाजपा को दो तैहाई के अधिक बहुमत देकर झूठ की राजनीति को चोट तथा भाजपा के विकास की नीति को वोट दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस को भी इसकी बांटने वाली राजनीति का मजा चखाते हुए एक बार तीसरी बार फिर शुन्य सीट पर संतोष करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के परिणाम भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास तथा देश को मजबूत करने वाली राजनीति का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब की जनता भी जल्दी ही झूठ, अहंकार, बांटने वाली राजनीति से छुटकारा पाएगी तथा उसके बाद भाजपा की सरकार आने पर पंजाब के विकास का दौर शुरू होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक से टांडा चौक तक की गई सफाई अभियान की शुरुआतः कमिश्नर नगर निगम

होशियारपुर, 10 अप्रैलः कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के अंतर्गत आते मुख्य चौकों व सैंटर वर्ज(डिवाइडरों) की मुकम्मल सफाई की शुरुआत की गई है।...
article-image
पंजाब

HDCA Players Aryan Arora, Harshit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 16 :Hoshiarpur District Cricket Association (HDCA) trainees Aryan Arora and Harshit Nanda have brought pride to Hoshiarpur after being selected to represent Punjab in the National Under‑19 Schools Cricket Championship. HDCA secretary...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

गढ़शंकर में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या : आरोपी की तलाश में पंजाब-हिमाचल में पुलिस की 4 टीमें

गढ़शंकर :  गढ़शंकर के गांव महिंदवाणी गुज्जरां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हिमाचल प्रदेश से सटे क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर अपनी...
Translate »
error: Content is protected !!