कोर्ट ने सुनाई सजा : मरते दम तक के लिए आजीवन कारावास : कट्टे की नोक पर बारी-बारी लूटी थी नाबालिग की इज्जत

by

अलवर :  राजस्थान के अलवर में कट्टे की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मरते दम तक की सजा सुनाई गई है. हथियार के बल पर तीन युवकों ने नाबालिग की आबरू लूटी थी. अब कोर्ट ने त्वरित सजा सुनाते हुए आरोपियों को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

जानकारी के अनुसार, पॉस्को कोर्ट संख्या 1 के जज ने एक गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही प्रत्येक पर 34 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. न्यायालय ने पीड़िता को जुर्माने की राशि और सहायता स्वरूप 5 लाख रुपए प्रतिकर भी देने के आदेश दिए हैं. सरकारी वकील रोशनदीन खान ने बताया कि बड़ौदामेव थाने इलाके की 11 वी कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया. मामले में न्यायालय के समक्ष 29 गवाह और 42 दस्तावेज के साथ एफएसएल रिपोर्ट व अन्य जरूरी जांच की रिपोर्ट भी पेश की गई. सभी रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता रात्रि को शौच करने के लिए गई हुई थी. इस दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाले तीनों युवक घात लगाए बैठे थे. नाबालिग को पकड़कर दूसरे खेत में ले गए, जिनमें अनिल, प्रदीप, सूरज ने हथियार के बल पर खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस पर न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए सजा के साथ प्रत्येक आरोपी पर 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई सुविधाएं : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा, रहने खाने-पीने तथा अपने गंतव्य की तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए ज़िला प्रशासन...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या: व्योम भारद्वाज

होशियारपुर, 19 जून: सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।...
article-image
पंजाब

Three held with drugs, heroin,

Hoshiarpur/Mar 5/Daljeet Ajnoha :  Mahiapur police station teams arrested three persons and seized 60 narcotic pills, 18 grams of heroin, ₹97,100 in drug money, and 22 grams of intoxicant substance in separate operations near...
article-image
पंजाब

चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना : लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए सुनाया फैसला

चंड़ीगढ़ । लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। लॉ अफसर...
Translate »
error: Content is protected !!