हेड मुंशी को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान श्री मुक्तसर साहिब जिले के पुलिस स्टेशन कोटभाई के हैड मुंशी सुखविंदर सिंह को 30,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त हैड मुंशी को गिद्दड़बाहा तहसील के गांव मल्हाँ निवासी सरबजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसी थाने में तैनात उपरोक्त हैड मुंशी और एएसआई मनजिंदर सिंह थाने में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के संबंध में दर्ज एक पुलिस शिकायत में शामिल उसके दोस्त की मदद करने के लिए 60,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, बठिंडा रेंज की श्री मुक्तसर साहिब युनिट की एक विजीलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस कर्मचारी को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में उस समय पकड़ लिया, जब वह शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए की रिश्वत ले रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सह-आरोपी एएसआई मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं और जांच के दौरान पुलिस स्टेशन के एसएचओ की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर सीट गठबंधन तहत बसपा को दी जाए- बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रशपाल राजू

गढ़शंकर – शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन में बसपा के 20 सीटें जीतने के बाद अब गठबंधन को लेकर बसपा में बगावत का माहौल है। गढ़शंकर में बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिरोमणि अकाली दल और बसपा...
article-image
पंजाब

पत्नी की चाकू मार कनाडा में की हत्या, वारदात की वीडियो बना मां को भेजी : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया था

लुधियाना : कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका...
article-image
पंजाब , समाचार

सतीश राणा चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष व तीर्थ सिंह बासी दूसरी बार प्रदेश महासचिव : पससफ का 11बां प्रादेशिक डेलीगेट सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न*

गढ़शंकर : पंजाब के सरकारी, अर्ध-सरकारी और बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों के प्रमुख और संघर्षशील संगठन, पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसज फेडरेशन के ग्यारहवा प्रादेशिक डेलीगेट सम्मेलन जालंधर में दिवंगत साथी रमेश चंद्र शर्मा नगर...
Translate »
error: Content is protected !!