25 वर्ष की कैद की सजा : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फूफा अदालत ने दोषी करार

by

शिमला। नाबालिग से दुष्क्रम करने वाले फूफा अजय कुमार को शिमला की विशेष जज की अदालत ने दोषी करार देते हुए 25 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने सभी तरह के सबूत जांचने के बाद आरोपी काे दोषी माना है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट् ट्रैक विशेष न्यायालय पोक्सो शिमला ने मामले से जुड़े तथ्यों, रिकॉर्ड व साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात यह पाया कि दोषी के खिलाफ दोष पूरी तरह से साबित होता है। अभियोजन पक्ष द्वारा न्यायालय के समक्ष रखे तथ्यों के अनुसार दोषी पीड़िता का रिश्ते में फूफा लगता है। उसने फरवरी-मार्च 2019 को नाबालिग से दुराचार किया। इसके बाद भी उसने कई बार नाबालिग को हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता को धमकाया, गर्भवती होने पर शौचालय में गिरवाया बच्चा

आरोपी की ओर से पीड़िता को धमकी दी गई थी कि अगर वह इस बारे किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद पैदा हुए बच्चे को भी दोषी ने शौचालय में गिरवा दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से दोषी के खिलाफ अभियोग साबित करने के लिए 29 गवाह अदालत के समक्ष पेश किए गए थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड व साक्ष्यों का अवलोकन किया। जिसके बाद दोष साबित होने पर सजा सुना दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद एवम पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

पट्टा मेहलोग, 15 मई (तारा) : पंचायती राज चुनावों के तहत आज निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) द्वारा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड क्रॉस लक्की ड्रॉ के विजेताओं को उपायुक्त ने वितरित किए चैक व ईनाम : रेड क्रॉस के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदो की सहायता की जा रही – DC जतिन लाल

ऊना, 15 मार्च – जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 26 जनवरी को निकाले गए लक्की ड्रॉ के विजेताओं को मिनी सचिवालय में उपायुक्त जतिन लाल ने ईनाम वितरित किए। लक्की ड्रॉ में प्रथम विजेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमीन बचाओ, गांव बचाओ” संघर्ष समिति का गठन

गढ़शंकर : गढ़शंकर क्षेत्र के गांव रतनपुर में स्थानीय लोगों और रतनपुर, कानेवाल और भवानीपुर गांव के निवासियों की एक सभा हुई। इसमें गांव रतनपुर की सीमा संख्या 487 की भूमि और जंगल पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैंप परियोजना के तहत 30 ग्रामीण महिलाओं को मिलीं स्वचालित सिलाई मशीनें

कौशल प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार की दिशा में बढ़े कदम, डॉ. रेणु सहरावत बोलीं.. महिलाओं को हुनर के आधार पर आत्मनिर्भर बनाने की सार्थक पहल रोहित जसवाल।  ऊना, 1 अगस्त. रैंप (रेजिंग एंड एक्सलरेटिंग...
Translate »
error: Content is protected !!