उम्मीदवार के विवरण और जमा करवाए ऐफीडैवटों संबंधी केवाईसी एप (नॉ यूयर कैंडीडेट – अपने उम्मीदवार को जानो) से जानकारी हासिल की जा सकती : ख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

by

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को पोडकास्ट का चौथा एपिसोड सोशल मीडिया के आधिकारिक पेजाें (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज कर दिया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने केवाईसी, सक्षम, वोटर हेल्पलाइन और निर्वाचन आयोग के अलग-अलग मोबाइल ऐपों के बारे अमूल्य जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि किसी भी उम्मीदवार के विवरण और जमा करवाए ऐफीडैवटों संबंधी केवाईसी एप (नॉ यूयर कैंडीडेट – अपने उम्मीदवार को जानो) से जानकारी हासिल की जा सकती है।

इस एप को ऐनड्रॉयड/आईफोन मोबाइल में डाउनलोड करके आसान तरीके से उम्मीदवारों के विवरण हासिल किए जा सकते हैं। इसके इलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने और भी कई ऐपों के बारे आसान भाषा में बहुत रोचक जानकारी साझा की है। सिबिन सी ने इस एपिसोड में आईटी क्षेत्र की कई पहलकदमियों संबंधी भी जानकारी साझा की है जो मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ्तर की तरफ से शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर वोटरों की सुविधा के लिए ज़िला अधिकारियों की तरफ से बहुत बढ़िया बंदोबस्त किये जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्राचीन शिव मंदिर श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसमें चतुर्थ दिवस में भगवान शिव कथा करते हुए संस्थान के संचालक एवं संस्थापक...
article-image
पंजाब

रहस्यमई स्थिति में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद 

गढ़शंकर, 17 जून : आज सुबह गांव इब्राहिमुपर नहर के पास से गाड़ियों में से एक अज्ञात व्यक्ति का रहस्यमयी स्थिति मे शव बरामद हुआ। शव संबंधी सूचना गांव इब्राहिमपुर के सरपंच बलदीप सिंह...
article-image
पंजाब

जल शक्ति केंद्र ने मनाया विश्व मिट्टी दिवस : ज्यादा उत्पादन के लिए मिट्टी में अंधाधुंध रासायनिक खादें डाली जा रही -डा. विक्रम वर्मा

होशियारपुर, 06 दिसंबर: जल शक्ति केंद्र होशियारपुर व पंडित जगत राम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट की ओर से लुधियाणा ब्रैवरेजिज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से गांव मन्नण में ‘विश्व मिट्टी दिवस’ संबंधी समागम करवाया गया।...
article-image
पंजाब

जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर एक बार दोबारा माहौल तनावपूर्ण : प्रदर्शनकारी किसान बैरिकेड तोड़ते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड से पक्के मोर्चे की ओर जा रहे

जीरा : फिरोजपुर में जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर एक बार दोबारा माहौल तनावपूर्ण बन गया है। किसान बाहर से शराब फैक्ट्री गेट के पास लगे पक्के मोर्चे की ओर बढ़ रहे हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!