कांग्रेस नेता चन्नी की पुंछ आतंकी हमले को एक ‘चुनावी स्टंट’ बताने संबंधी टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन : सिबिन सी

by

चंडीगढ़, 15 मई :  पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की पुंछ आतंकी हमले को एक ‘चुनावी स्टंट’ बताने संबंधी टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

इस हमले में वायु सेना का एक जवान शहीद हो गया था। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने इस मामले पर आगे की कार्रवाई के लिए भारत के निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। पंजाब के सीईओ सिबिन सी ने मंगलवार को बताया, ‘जालंधर के जिला निर्वाचन अधिकारी की एक रिपोर्ट के अनुसार यह (चन्नी की टिप्पणी) आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है।’
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में एक सैनिक शहीद हो गया था और चार घायल हो गए थे। भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमले को लेकर संवाददाताओं के सवाल पर चन्नी ने कहा था, ‘ये स्टंटबाजी हो रही है, हमले नहीं हो रहे। जब भी चुनाव नजदीक आते हैं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिताने के लिए ऐसे स्टंट किए जाते हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Sunwin iOS – Tải Sunwin

mua bán nhà tại nha trang Để thiết lập Sunwin iOS không lỗi, quý doanh nghiệp muốn chắc chắn tiến hành đúng cách thức tiến hành, từ phần đa việc tuyển chọn nguồn thiết...
article-image
Uncategorized

गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं को किया जाएगा रूपमान : लाजवंती स्टेडियम में आज शाम होगा अनोखा लाइट एंड साउंड शो – तैयारियां पूरी

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का दिया निमंत्रण होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : .पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित 8 नवंबर को शाम...
Uncategorized

Khám Phá j88 casino

j88 casino top j88 casino top là một trong những nền tảng đùa nhởi online nổi bật, bởi vì trí người trong gia đình dĩ nhiên gia nhập trải nghiệm đều Game mê say...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

SHO को 20 हजार रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

बद्दी (सोलन) : स्टेट विजिलेंस ने  एसएचओ बद्दी को 20,000 रुपए विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी एसएचओ एक केस को रफा दफा करने के एवज में शिकायताकर्ता से...
Translate »
error: Content is protected !!