उर्मिला गुरमेल चौधरी की पहल पर बद्दी में निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

by

बद्दी, 16 मार्च, (तारा) : समाजसेवी उर्मिला गुरमेल चौधरी की अगुवाई में नोबेल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आरोग्य मंदिर संस्था (राज.), जोधपुर के सहयोग से
धखडूमाजरा, स्थित श्री कृष्णा धाम गौशाला में 17 मार्च से 26 मार्च 2026 तक निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नोबेल वेलफेयर सोसाइटी लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे जनहित कार्य जारी रहेंगे।

इस शिविर में एक्सीडेंट से जुड़ी समस्याएं, पैरालिसिस, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, घुटनों का दर्द, मोटापा, साइटिका, माइग्रेन, कंधों का दर्द, थायरॉइड, शुगर तथा कब्ज जैसी विभिन्न बीमारियों का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जाएगा।

शिविर में महिलाओं के लिए फ्री अकूप्रेसर ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे वे इस कौशल को सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही प्राकृतिक दवाइयों पर 10% की विशेष छूट भी दी जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

यह शिविर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 98822 00006 तथा 70660 55055 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता…क्या है खासियत?

हनुमानगढ़ ; राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में….. हालांकि बीजेपी के सामने इसमें सबसे बड़ी चुनौती एकनाथ शिंदे को मनाना होगा

नई दिल्ली :  नतीजों के बाद देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। अब खबर ये भी आ रही है कि बीजेपी एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
Translate »
error: Content is protected !!