दुर्गा माता मन्दिर बैह-मण्डी मे श्री मद्भागवत कथा 19 मार्च से

by

पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (तारा) : ग्राम पंचायत कैंडोल के तहत बैहमंडी स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर मे मंदिर समिति व समस्त ग्रामवासियों व भक्तजनों के सहयोग से तीसरी साप्ताहिक श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा वीरवार 19 से 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी । सुबह पुराण स्वागत एवम कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा प्रवचन का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक है। 4 बजे के पश्चात हर रोज भंडारा आयोजित किया जाएगा।
26 मार्च वीरवार को सुबह हवन यज्ञ तथा पाठ पूर्णाहुति डाली जाएगी। कथा प्रवचन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के प्रधान जोगिंदर ठाकुर ने बताया कि इस भागवत में क्षेत्र के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रेम सागर सांख्यान अपने मुखारविंद से प्रवचनों की वर्षा करके श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।
कमेटी के प्रधान ने आसपास की पंचायतों के निवासियों से अनुरोध किया है कि भागवत कथा मे निर्धारित समय पर पहुंच कर प्रवचन सुनकर अपने जीवन को सफल बनायें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या की अरनियाला से अगवा नौजवान की : नंगल नहर में फेंका था शव,  पुलिस ने दिन भर चलाया सर्च अभियान, अभी सुराग नहीं

रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना  के साथ लगते अपर अरनियाला से अपहृत युवक का बर्बरता से कत्ल कर शातिरों ने शव नंगल नहर में फेंक दिया।  इसका खुलासा आरोपितों ने पुलिस रिमांड के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को दें बढ़ावा : DC अपूर्व देवगन

मंडी, 25 अगस्त* उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कृषि में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि किसानों को...
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली से हिमाचल लौटने वालों के अनिवार्य रूप से होंगे कोविड टेस्टः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 7 दिन का कर्फ्यू लगा दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के संक्रमण...
Translate »
error: Content is protected !!