विभागीय प्रदर्शनियों द्वारा 700 से अधिक लोगों ने जानी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं : फोक मीडिया के माध्यम से कलाकारों ने किया सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

by
एएम नाथ। चंबा, (सलूणी) 24 जनवरी :   डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आज ग्राम पंचायत सलूणी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ संबद्ध मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया ।
कलाकारों द्वारा प्रस्तुत समूह गान आज हिमाचल बढ़ चुका चहूं विकास की ओर तथा ढोंगी बाबा नुक्कड़ नाटक ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लोगों के समक्ष रखा ।
विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण कर लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने को प्रेरित किया गया ।
इसके साथ विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका व्यवस्था परिवर्तन का 1 साल, हिमाचल प्रदेश सरकार के 365 दिन 365 फैसले, सरकार गांव के द्वार फोल्डर भी लोगों को वितरित किए गए ।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की जानकारी को लेकर विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया गया। विभागीय प्रदर्शनियों के माध्यम से 700 से अधिक लोगों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
कलाकारों ने इस दौरान फोक मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

633 भारतीयों ने 5 साल में विदेशी धरती पर गंवाई जान : सबसे ज्यादा भारतीयों की कनाडा में मौत, संसद में विदेश मंत्रालय ने पेश की रिपोर्ट

नई दिल्ली : विदेश में जान गंवाने वाले छात्रों का मुद्दा भारतीय संसद में भी उठने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों ने के मुताबिक महज 5 साल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना और वायु सेना ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन : इंदोरा और फतेहपुर में स्वयं मौके पर डटे डीसी :

धर्मशाला, 15 अगस्त। पोंग के साथ लगते फतेहपुर और इंदौरा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ के साथ-साथ अब भारतीय सेना और वायु सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

111 फीट 6 इंच ऊंचा जल टैंक बना ‘बीत का बुर्ज खलीफा’ : 25 लाख लीटर पानी का होगा भंडारण

बीत क्षेत्र के 11 गांवों की 27,215 आबादी को मिलेगा लाभ ऊना, 19 सितंबर: हरोली उपमंडल के अमराली में सड़क किनारे खड़ा करीब 111 फीट 6 इंच ऊंचा जल टैंक दूर से ही लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की शह पर काम कर रहे हैं शिमला के पूर्व एसपी : जयराम ठाकुर

अनुशासनहीनता की हदें पार करने पर भी नहीं कर रही है कार्रवाई एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में कहा कि शिमला के पूर्व एसपी जो भी...
Translate »
error: Content is protected !!