10 नवंबर से तीसरी कक्षा तक, 15 नवंबर से पहली कक्षा तक खुलेंगे स्कूलः डीसी

by

ऊना, 8 नवंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर, 2021 से तीसरी कक्षा तक स्कूल खुलेंगे, जबकि 15 नवंबर से पहली व दूसरी कक्षाएं भी खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों के खुलने पर कोविड-19 संक्रमण संबंधित जारी कोविड एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करेगा।
राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में नो मास्क-नो सर्विस पॉलिसी लागू रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड सुरक्षा नियमों के दृष्टिगत खुले में व बंद कमरों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही सभी सामाजिक गतिविधियां, स्पोर्टस, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम करने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों की अुनपालना की अवहेलना करने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डीसी ने कहा कि पहली डोज के बाद 84 दिनों की अवधि पूर्ण कर चुके व्यक्ति जल्द से जल्द अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केन्द्र पर जाकर दूसरा टीका लगवाना सुनिश्चित करे लें। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में अब तक 7,42,640 लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। जिला में 4,35,696 लोगों को कोविड की पहली डोज जबकि 3,06,944 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आज जिला ऊना में 84 टीकाकरण केंद्रों में 4,962 लोगों की कोविड वैक्सीनेशन की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल एएम नाथ। चम्बा :  25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। विधानसभा अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभाग 7 अप्रैल से पूर्व कर्मचारियों की डाटा एन्ट्री सुनिश्चित करें : DC अनुपम कश्यप

शिमला 21 मार्च – उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में आज डाईस (डिस्ट्रिक इन्फोरमेशन सिस्टम फाॅर इलैक्शन) वेब सॉफ्टवेयर के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन

हमीरपुर 08 अक्तूबर। छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता (डिस्ट्रिक लेवल मेजर टूर्नामेंट) 9 से 11 अक्तूबर तक ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उदघाटन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हम चाहें तो सुक्खू सरकार कभी भी गिरा सकते : कांग्रेस के कई गुट बीजेपी के संपर्क में’- हर्ष महाजन

एएम नाथ। शिमला :  राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह चाहे, तो आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा सकते हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!