बड़ा खुलासा कर दिया सांसद मनीष तिवारी द्वारा संसद में पूछे गए सवालों ने : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने पिछले 10 वर्षों में 6488 आवासीय इमारतों को नोटिस जारी किए हैं; जिनमें से 223 इमारतें गिराई

by

 

चंडीगढ़, 25 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा संसद में सवालों के जवाब में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की पिछले 10 वर्षों की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। जिसके अनुसार इन वर्षों के दौरान हाउसिंग बोर्ड द्वारा जहां 6468 इमारतों को नोटिस जारी किए गए, वहीं इनमें से 223 भवनों को गिराने करने की कार्रवाई की गई।
सांसद तिवारी के सवालों का जवाब देते हुए, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा 1 जून, 2014 से 1 मार्च, 2025 तक 6468 इमारतों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से केवल 223 इमारतों को ही गिराया गया है, जो कि गिराने के नोटिस का लगभग 3.44 प्रतिशत है। इसी प्रकार, पिछले 10 वर्षों में 3.72 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है, जो सालाना औसतन लगभग 37.2 लाख रुपये बैठता है।
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि इन नोटिसों को भेजने का उद्देश्य लोगों को परेशान करना, धमकाना और यहां तक ​​कि उनसे किराया वसूलना था। हालांकि, इस दौरान 35 मकान मूल दावेदारों को वापस आवंटित कर दिए गए हैं।
इसी प्रकार, केंद्र सरकार ने भी लोगों को माफी राहत देने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। जिस पर जवाब में कहा गया है कि चंडीगढ़ मास्टर प्लान 2021 में घरों की संरचनात्मक सुरक्षा और बिल्डिंग बायलॉज के संबंध में प्रस्ताव उपलब्ध हैं। जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 18 जनवरी 2023 के आदेश के माध्यम से प्रथम तल क्षेत्रफल अनुपात पर रोक लगा रखी है।
इस संबंध में उन्होंने चंडीगढ़ के माननीय प्रशासक से चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कार्यप्रणाली पर ध्यान देने को कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर।  एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर गांव बीनेवाल में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।  समागम में बतौर मुख्यातिथी बाबा शिंदा शामिल हुए। इस  दौरान एक्ससर्विस वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल...
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी में फार्मासिस्ट के भरें जायेंगे 17 पद

ऊना : निदेशक, चिकित्सा सेवाएं, हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मासिस्ट के 17 पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना, अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों...
article-image
पंजाब

विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग

होशियारपुर, 11 जून : भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के तहत जिले में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी में वालीबाल प्रतियोगिता में बीएड कालेज माहिलपुर की टीम रही प्रथम

माहिलपुर – पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पिछले दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी सी डिवीजन वालीबाल प्रतियोगिता में संत बाबा हरी सिंह खालसा कालेज ऑफ एजुकेशन माहिलपुर की टीम ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर...
Translate »
error: Content is protected !!