बद्दी के मलपुर में कार से 26 वर्षीय युवक का शव बरामद ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

by

तारा। बद्दी :  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मलपुर के समीप एक कार में 26 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस नशे की ओवरडोज की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को पुलिस थाना बद्दी को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि मलपुर के पास एक कार में युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जिला बिलासपुर निवासी पुष्पेंद्र चौहान (26) के रूप में हुई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*आजादी के बाद पहली बार पैदल चल विधायक पहुंचे मनोह….संग चले अधिकारी*

*लोगों ने किया भव्य स्वागत….जताया आभार*,  *पठानिया ने दिया भरोसा … लोगों को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा ।* एएम नाथ। शाहपुर :  विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर के बोडूसरना ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा को पहली अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण : DC मुकेश रेपसवाल

15 अगस्त तक सड़कें हों बहाल, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता: उपायुक्त एएम नाथ। भरमौर :  आगामी श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए श्री मणिमहेश ट्रस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैन्य बल पाकिस्तान के हर नापाक हरकत को करेगी नाकाम : जयराम ठाकुर

देश पर पाकिस्तान का हमला नाकाम करने पर सैन्य बलों का आभार,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है पूरा देश, मोदी पर है देश को भरोसा सुख की सरकार ने बसों का किराया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में 3000 दीपों से होगी महाआरती : चैत्र नवरात्र मेले के लिए खास तैयारी

नाहन :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस बार चैत्र नवरात्र मेले में पहली बार शिव तालाब मंदिर में 3 हजार देसी घी के दीपक जलाकर शिव-गौरा...
Translate »
error: Content is protected !!