ऊना को प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने का लक्ष्य – हर्षवर्धन चैहान

by

ऊना में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया ध्वज़ारोहण
ऊना, 15 अप्रैल: जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में बडे़ ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने ध्वज़ारोहण के उपरांत परेड कमांडर उप निरीक्षक संजय कुमार की अगुवाई में जिला पुलिस व महिला, होम गार्ड, एनएसएस बायॅज़ व गल्र्ज़, स्काउट एंड गाईड व होम गार्ड बैंड की टुकड़ियों की सलामी ली। इससे पहले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्वतत्रंता सेनानियों की कुर्बानियों वीर जवानों की शोर्य गाथा और राज्य को निरंतर विकास पथ पर आगे ले जाने में प्रदेशवासियों की कड़ी मेहनत है। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के कुशल नेतृत्व में नव वर्ष पर 101 करोड़ रूपये की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष योजना बनाई गई। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 6 हज़ार अनाथ बच्चों को अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ राज्य की आर्थिकी मज़बूत करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ओपीसीएस को बहाल करके राज्य के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा पहले फेज़ में 2 लाख 31 हज़ार महिलाओं को 1500 की किस्त का लाभ माह अप्रैल से मिलना आरंभ हो जाएगा।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शराब के ठेकों की नीलामी करके लगभग 40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इससे राज्य को लगभग 800 करोड़ रूपये की आमदनी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नदियों के माध्यम से दूसरे राज्यों को जाने वाले पानी पर वाटर सैस लगाया है जिससे प्रदेश को लगभग 4 हज़ार करोड़ रूपये की आमदनी अर्जित होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खु ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग किया है जिससे अब आने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के साथ अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा तथा नया मजबूत, ईमानदान बोर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी समय में विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में 20 हज़ार नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के पोलियां बीत में 1923 करोड़ रूपये की लागत से बल्क ड्रग पार्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन सालों में स्थापित किए जाने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय पार्क में लगभग 10 हज़ार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि ऊना को प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने का लक्ष्य रखा है।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि लगभग 915 करोड़ रूपये की लागत से ठठल गांव में ग्रीन अमोनिया प्रोजैक्ट लगाया जाएगा। 100 करोड की लागत से बनगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5.24 करोड़ रूपये की लागत से घंडावल में नेशनल बैम्बू मिशन के तहत बैम्बू विलेज़ बनाया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। 50 करोड़ रूपये की लागत से बीटन में बनने वाले फाॅर्मुलेशन पार्क को जल्द ही अमलीजाता पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उठाऊ सिंचाई योजना के तहत लगभग 1332 करोड़ रूपये की राशि से ऊना जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के शेष बचे क्षेत्रों के लिए पौंग डैम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश को एक रोल माॅडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
हिमाचली संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
इस मौके पर डाईट देहलां हिमाचली संस्कृति पर आधारित गुगा गायन और गिद्दा, डीआरडीए के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हिमाचली लोक नृत्य, आईसीडीएस की आंगबाड़ी कार्यकत्र्ताओं द्वारा विभाग के माध्यम से महिलाओं के कलयाणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लघु नाटक, भाषा संस्कृति विभाग द्वारा प्रसिद्ध लोक नाटक दहाज़ा और हिमाचल पुलिस बनगढ़ की एकलव्य कलामंच द्वारा नशा निवारण पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनियां
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान द्वारा जिला के डाईट देहलां, पशु पालन विभाग, डीआरडीए, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, बागवानी विभागों व जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टाॅलों का अवलोकन भी किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट चैतन्य शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एसी वरिंदर शर्मा, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चैहान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार, स्टेट कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस उर्मिला शर्मा, अध्यक्ष ऊना महिला कांग्रेस सीमा शर्मा, सचिव प्रदेश कांग्रेस देशराज गौतम, बीडीसी चेयरमेन जसपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहिंद्र सैणी, महासचिव कांग्रेस वरूण पुरी, अध्यक्ष युवा कांग्रेस राघव, महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस राजेंद्र कौर, उपाध्यक्ष शहरी कांग्रेस प्रिंस, कामरेड जगत राम, सेवादल के पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में मिला कीमती लॉकेट

एएम नाथ।  दियोटसिद्ध 28 मार्च :   प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के परिसर के एक सुरक्षा कर्मचारी को महिलाओं के लिए स्थापित दर्शन स्थल की सीढ़ियों पर सोने का एक कीमती लॉकेट...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीमाजरा में स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹2200 और आधार कार्ड बरामद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 16 मई :  चंडीगढ़ पुलिस के थाना मनीमाजरा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आठवी कक्षा तक के सभी निजी विद्यालय 30 अप्रैल से पूर्व भेजें अपने मान्यता आवेदन : उप निदेशक

एएम नाथ।  धर्मशाला, 23 जनवरी: उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारम्भिक ने जानकारी दी कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 तथा निशुल्क एंव अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2011 में निहित प्रावधानों के अनुसार पहली से आठवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 हजार रुपये में बेच दिए थे 31 बकरे : विजिलेंस जांच की सिफारिश, नीलामी करवाने वाला कर्मचारी निलंबित

रोहित भदसाली । बिलासपुर :  प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में बकरा नीलामी मामले में जांच के पहले ही दिन नीमाली करने वाले जूनियर असिस्टेंट मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!