जिम में दिल का दौरा पड़ने से बचने के टिप्स : बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या करें क्या न करें

by

आप स्वास्थ्य रखने के लिए जिम जाते होंगे। लेकिन, बीते कुछ समय में ऐसा देखने को मिला है कि जिम में लोगों को दिल का दौरा पड़ जाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है। कम समय में बेहतर शरीर पाने की चाहत में कई बार लोग ज्यादा वजन उठाने से गुरेज नहीं करते हैं। उचित तैयारी के बिना उच्च तीव्रता वाले व्यायाम हृदय पर दबाव डाल सकते हैं। व्यायाम करने से रक्तचाप अस्थायी रूप से बढ़ जाता है। देखने में मिलता है कि कुछ लोगों के लिए यह जल्दी सामान्य नहीं हो सकता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

समय पर स्वास्थ्य की जांच नहीं कराते :   जिम आने वाले अधिकतर युवा और वयस्क लोग नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं कराते हैं। उन्हें पता नहीं होता है कि उन्हें दिल से संबंधित कोई समस्या है। जब वह जिम आते हैं और गहन वर्कआउट करते हैं तो उन्हें दिल का दौरा आने की संभावना बनी रहती है।

धूम्रपान नुकसान पहुंचाता :  अकसर देखने में मिलता है कि कई लोग स्वस्थ रहने के लिए जिम तो जाते हैं। लेकिन, धूम्रपान करते हैं। इसका सीधा असर दिल पर होता है। इसके अलावा गलत भोजन भी असर करता है जैसे कि लाल मांस और जंक फूड शामिल हैं।

मोटापा और मधुमेह : ये स्थितियाँ भारी व्यायाम के दौरान रक्त के प्रवाह को ठीक से कठिन बना सकती हैं, जिससे दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।

दिल का दौरा पड़ने के लक्षण :  व्यायाम के दौरान या बाद में सीने में दर्द, जी मिचलाना, सांस लेने में दिक्क्त, चक्कर आना, बहुत ज़्यादा पसीना आना, अगर आप किसी को इन लक्षण के सात देखते हैं तो उन्हें सीपीआर देने से उनकी जान बचाई जा सकती है।

जिम में दिल का दौरा पड़ने से बचने के टिप्स :  आपको अपनी सीमाएं समझना होगा। जिम में कितना कसरत किया जाए जो आपका शरीर संभाल सकता है। अपने स्वास्थ्य के बारे में सर्तक रहें। नियमित जांच से आपको अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने में मदद मिल सकती है। अपने डॉक्टर की सलाह का बारीकी से पालन करें। यदि आपको दर्द महसूस हो, विशेषकर छाती में, या कोई असुविधा हो, तो तुरंत रुकें और मदद लें।

पसीने के कारण होने वाली निर्जलीकरण से बचने के लिए नियमित रूप से पानी पियें। नींद की कमी आपके दिल पर दबाव डाल सकती है। सुनिश्चित करें कि आप हर रात 7-8 घंटे की नींद ले रहे हैं। दिल के लिए स्वस्थ भोजन खाएं। आपके हृदय के लिए अच्छा आहार हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है। अकसर देखा जाता है कि जिम जाने के दौरान लोगों में उत्सुकता रहती है। कम समय में बेहतर शरीर पाने की चाहत में कई बार लोग ज्यादा वजन उठाने से गुरेज नहीं करते हैं। उचित तैयारी के बिना उच्च तीव्रता वाले व्यायाम हृदय पर दबाव डाल सकते हैं। व्यायाम करने से रक्तचाप अस्थायी रूप से बढ़ जाता है। देखने में मिलता है कि कुछ लोगों के लिए यह जल्दी सामान्य नहीं हो सकता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का किया उद्घाटन, युवाओं से रोजगार सृजनकर्ता बनने की अपील

कपूरथला :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कपूरथला स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम नवाचार, उद्यमिता और युवा नेतृत्व वाले आर्थिक विकास...
article-image
पंजाब

न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां का नतीजा शानदार रहा :  छात्रा कृतिका, मुस्कान,गुरवीर सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां ने शानदार नतीजा रहा । स्कूल के एमडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा व्यय

एएम नाथ। शिमला :  हरित पंचायत पहल अब राज्य भर के अनाथों और विधवाओं के कल्याण एवं उत्थान में भी योगदान देगी। यह अभिनव कदम न केवल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए किया जा रहे अहम बदलाव : आर.एस. बाली

पंडित राघवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रहे मुख्य अतिथि एएम नाथ। नगरोटा, 29 नवंबर। स्कूल मंच से बच्चों को मिलता है आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में...
Translate »
error: Content is protected !!