ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास का मानक जिला बनाने में करें सहयोग : DC जतिन लाल

by
रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास के मानक जिले के रूप में विकसित करने के लिए सभी जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने संवाद और सहयोग के माध्यम से व्यापारिक हितों तथा जनसुविधा के बीच व्यावहारिक संतुलन बनाने पर बल दिया।
May be an image of studying
उपायुक्त सोमवार को डीआरडीए हॉल ऊना में जिले के व्यापार मंडलों एवं विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में राज्य व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा, राज्य महामंत्री राकेश कैलाश, शहरी व्यापार मंडल ऊना के प्रधान प्रिंस राजपूत, संयुक्त व्यापार संगठन अध्यक्ष अश्वनी जैतिक सहित गगरेट, दौलतपुर और मेहतपुर व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने ऊना शहर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में लागू नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग ज़ोन व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव और व्यावहारिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
उपायुक्त ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले का व्यापारी वर्ग उनके लिए परिवार के सदस्यों के समान है और उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। व्यापारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सकारात्मक सुझावों पर विचार किया जा रहा है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि बाजारों में सुव्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, ताकि वहां आने वाले नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। साथ ही जनसुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है। इसके तहत सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन, पैदल चलने वाले नागरिकों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गति सीमा के अनुपालन, अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख़्ती बरती जा रही है।May be an image of studying
उन्होंने बताया कि इन कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है और यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुचारू हुई है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फहड़ी वालों के लिए निर्धारित वेंडिंग ज़ोन की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सम्मानजनक और व्यवस्थित ढंग से रोज़गार के अवसर मिल सकें। साथ ही नए वेंडिंग ज़ोन विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि जिले के किसानों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए समुचित सुविधा मिले।
उपायुक्त ने कहा कि असामाजिक तत्वों में क़ानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा होना आवश्यक है। यह सख़्ती किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि जनहित में उठाया गया कदम है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि किसी जिले व शहर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मज़बूत क़ानून-व्यवस्था, सुचारू यातायात और नागरिकों में सुरक्षा की भावना अनिवार्य है। जब व्यवस्था स्पष्ट और प्रभावी होती है, तो नागरिकों का भरोसा बढ़ता है, व्यापार को प्रोत्साहन मिलता है और जिला व शहर विकास के राष्ट्रीय मानकों की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने भी सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानों के पास बचे टेलीस्कोपिक कॉर्टन ख़रीदे सरकार- बागवानों के हितों की अनदेखी है कांग्रेस सरकार की नीयत : जयराम ठाकुर

बागवानों द्वारा अपने उत्पादों की क़ीमत तह करने की कांग्रेस की गारंटी का क्या हुआ,  भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री की खामोशी चिंताजनक प्रदेश में विकास पूर्णतः ठप, नियमित ऋण लेने की प्रक्रिया जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं बचाव कार्यों बारे मॉक ड्रिल आयोजित : एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में मॉक ड्रिल में शामिल हुए कई विभाग

एएम नाथ. चम्बा :  जिला प्रशासन चम्बा के दिशा-निर्देशानुसार एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में आज भटियात उपमंडल के अंतर्गत ग्राम कालिघर (काली माता मंदिर के समीप), लाहडू में भूस्खलन की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो वर्षों में 546 पेयजल व 174 सिंचाई योजनाओं को किया पूर्ण- अधिकारियों को दिए पानी का तर्कसंगत प्रबंधन करने के निर्देश ,उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक रोहित जसवाल। धर्मशाला, 21 दिसंबर। प्रदेश में लम्बे समय से उत्पन्न सूखे की स्थिति के कारण जलस्रोतों में कमी आ रही है। सूखे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बगावत- सुक्खू और बागियों में सुलह का आसार नहीं : सुधीर समर्थक 5 नामित पार्षद MC धर्मशाला से हटाए

एएम नाथ। धर्मशाला  :   सुक्खू और बागियों में सुलह का आसार नहीं लग रहा है। कम होने के बजाय ये तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि सुक्खू सरकार अब बागियों को निशाने...
Translate »
error: Content is protected !!