ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात : सीएम वर्चुअली करेंगे ऊना के लिए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास :

by

जिला परिषद हॉल ऊना में कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
ऊना, 10 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11 अक्तूबर को वर्चुअल मोड से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात देंगे, जिसका लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से जिला परिषद हॉल ऊना में दिखाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री 39.68 करोड़ रूपये के लोकार्पण करेंगे, जिनमें ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत 1.36 करोड़ रूपये से निर्मित क्षेत्रीय अस्पताल ऊना परिसर में छह टाइप टू क्वाटर्ज़, 16.15 करोड़ रूपये से चिंतपूर्णी-तलवाड़ा रोड़ भरवाई से पक्का टियाला तक सड़क, 16.93 करोड़ रूपये से उठाऊ बेहड़ जसवां, धर्मशाला महंतां, बीजापुर व तलवाल जलापूर्ति परियोजना, 1.46 करोड़ रूपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना सलूरी और 3.77 करोड़ रूपये से बनी उठाऊ जलापूर्ति योजना ग्राम पंचायत नेहरी-नौरंगा व सलाना-मस्लाना शामिल हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री जय राम टाकुर 30.27 करोड़ रूपये से निर्मित होने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें 2.82 करोड़ रूपये से बनने वाले स्टाफ क्वाटर्ज़ भवन चिंतपूर्णी, 11.73 करोड़ रूपये से हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत बीत क्षेत्र में छूटे हुए गांवों के लिए बीत सिंचाई परियोजना, 7.23 करोड़ रूपये की लागत से गगरेट विधानसभा के तहत डंगोह, भद्रकाली, नकड़ोह, बवेहड़ मरवाड़ी व रायपुर में 12 टूयबवैल लगाने की परियोजना, 5.29 करोड़ रूपये से गांव जीतपुर बेहड़ी, कुनेरन, गोंदपुर बनेहड़ा, कड व बडोह में आठ टयूबवैलों के सुधारीकरण की परियोजना तथा 3.18 करोड़ रूपये से गगरेट विस में विभिन्न जल आपूर्ति परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण और आधारभूत बुनियादी ढांचों के निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी : ईमेल मुख्य सचिव कार्यालय और दूसरी ईमेल डीसी मंडी को मिली

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त कार्यालय मंडी के बाद हिमाचल सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इसके बाद सचिवालय में सतर्कता बढ़ा दी है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हवलदार जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान

एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स के हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू के बाद दिल्ली में जयराम ठाकुर सक्रिय : भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चा, हिमाचल से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

एएम नाथ।  नई दिल्ली/शिमला, 1 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल निवासी कारगिल हीरो परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार बने लेफ्टिनेंट

एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल के बिलासपुर जिले के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार को भारतीय सेना में ऑनरेरी कमीशन मिला है। अब वे लेफ्टिनेंट के रूप में पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)...
Translate »
error: Content is protected !!