फोटोयुक्त मतदाता सूचियां हुई प्रकाशित – डीसी

by

निःशुल्क निरीक्षण हेतु संबंधित रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण के पास होंगी उपलब्ध
ऊना, 10 अक्तूबर: जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना व कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 1 अक्तूबर, 2022 को अहर्ता तिथि के आधार पर अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं।यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी।
इसके अतिरिक्त समस्त अभिहित स्थलों पर प्रतिनियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची की प्रति प्रकाशन की तिथि से सात दिनों तक जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी। डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक/मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 अथवा 01975-1950 डायल करके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों तथा निर्वाचन संबंधी कार्य-कलापों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने सुझाव व शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद बनी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़ , जाने वजह ….CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से थी आहत

भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी सांसद कंगना एएम नाथ। चंडीगढ़ :   अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेता को जगदीप धनखड़ के इस्तीफे में दिखी ‘जाट’ वाली वजह….सत्यपाल मलिक का भी कर दिया जिक्र

नई दिल्ली । काग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने उपराष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे अब ‘जाट’ फैक्टर वाला दावा किया है। दलित नेता ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में जेसीबी खाई में गिरी: सुंदरनगर के चालक की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। कोटखाई : शिमला के समीप कोटखाई क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसे में जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को बड़ा झटका, केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे : हाईकोर्ट ने कर दिया जमानत देने से इनकार

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद  केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी...
Translate »
error: Content is protected !!