चंडीगढ़ पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन : 11 उद्घोषित अपराधियों/फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन ) : चंडीगढ़ पुलिस के पीओ एवं समन स्टाफ ने एसएसपी यू.टी. चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन की निगरानी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 11 उद्घोषित अपराधियों/फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर/इंचार्ज पीओ एवं समन स्टाफ हरभजन सिंह द्वारा किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है :
★ 02 पीओ स्टेट केस में गिरफ्तार।
★ 07 पीओ धारा 138 एनआई एक्ट मामलों में गिरफ्तार।
★ 02 पीओ कंज्यूमर कोर्ट मामलों में गिरफ्तार।
1. स्टेट केस के पीओ गौरव कुमार को एफआईआर नंबर 43 दिनांक 25.03.2020, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-36, चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय अदालत श्री अजय, जेएमआईसी, चंडीगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे मॉडल जेल बुरैल भेज दिया गया।
2. पीओ संतोष पैन्यूली उर्फ सर्वेश्वर, निवासी ऋषिकेश, उत्तराखंड को एनएसीटी/8643/2024 एवं आईसीएमएस/2026/008296, धारा 138 एनआई एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।
3. पीओ बरखा राम को एनएसीटी/6959/2024, धारा 138 एनआई एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा किया गया।
4. पीओ मुन्ना को केस आर-147, धारा 138 एनआई एक्ट में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अदालत में पेश होकर कार्यवाही पूरी की।
5. पीओ जीवन सिंह को आईसीएमएस/2026/012554, धारा 138 एनआई एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।
6. पीओ ऋषि चौहान को एनएसीटी/7920/2025, धारा 138 एनआई एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जमानत मिल गई
7. पीओ अनीता देवी को आईसीएमएस/2026/010299, धारा 138 एनआई एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा किया गया।
8. पीओ मनीष गर्ग को एनएसीटी/2680/2022, धारा 138 एनआई एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा किया गया।
9. पीओ जजीत सिंह को ईए/124/2024, धारा 72 के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कंज्यूमर कोर्ट, एसएएस नगर में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
10. पीओ निर्मल कौर को ईए/124/2024, धारा 72 के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कंज्यूमर कोर्ट, एसएएस नगर में पेश कर जमानत पर रिहा किया गया।
11. स्टेट केस के पीओ विकास कालू को एफआईआर नंबर 104/2019, धारा 323, 325, 341, 506, 34 आईपीसी, थाना सेक्टर-39, चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के बाद मॉडल जेल बुरैल भेज दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नए मतदाताओं के पंजीकरण पर फोकस करेंगे डेडिकेटड एईआरओ : जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी की गई है नियुक्ति

हमीरपुर 20 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग सभी नए पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने पर विशेष रूप से फोकस कर रहा है। आयोग ने इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे समर्पित...
article-image
पंजाब

पीआरटीसी की बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें हटाने के आदेश

एसजीपीसी ने जताई आपत्ति अमृतसर : पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पीआरटीसी) तथा पैपसू की कुछ बसों के ड्राइवरों तथा कंडक्टरों द्वारा अपनी बसों पर जरनैल सिंह भिंडरावाल तथा समर्थकों की तस्वीरें लगाई गई हैं।...
article-image
पंजाब

Special honor to Dr. Daljit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.2-  By making a significant contribution in the field of journalism, Dr. Daljeet Ajnoha has set an example in the society by getting his PhD in Journalism. In view of his great achievement,...
article-image
पंजाब , समाचार

आप विधायकों के बयान दर्ज : अंगुराल बोले केंद्रीय मंत्री के जरिए हुई खरीदने की कोशिश, दो वकीलों ने संपर्क किया

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा के ऑपरेशन लोटस से जुड़े मामले में सोमवार को मोहाली विजिलेंस दफ्तर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। इनमें जालंधर वेस्ट के एमएलए...
Translate »
error: Content is protected !!