नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत के अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया

by

गढ़शंकर :  नए शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के शुभारंभ के अवसर पर सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। छात्रों के स्वर्णमयि भविष्य तथा संस्थान की समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर व्याख्याता अमरीक सिंह दियाल ने पर्यावरण, शिक्षा एवं वर्तमान सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ साझा किए। स्कूल स्टाफ की ओर से पहुंचे गणमान्योँ  को सिरोपा भेंट किया गया। कार्यक्रम में जत्थेदार जीत सिंह, दिलबाग सिंह बराड़, सरपंच रणजीत सूद, सरपंच विनोद कुमार, सतनाम सिंह, सुरिंदर बैंस डीपीई, प्रिंसिपल राज कुमार,  सुरिंदर बैंस खराली, हेडमास्टर बलजीत सिंह, सरबजीत साभी, दर्शन कौर, कुलविंदर कौर, कुलबीर सिंह बैंस, इकबाल सिंह, सीमा राणा, नवनीत कौर, कुलजीत कौर, अभिभावक, ग्रामीण और छात्र उपस्थित थे। हेडमास्टर करनैल सिंह मान ने सभी का धन्यवाद किया।
फोटो : सुखमनी साहिब के पाठ  दौरान उपस्थित स्कुल का स्टाफ व गणमान्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुकानदारों द्वारा ठंडे-मीठे जल की छबील लगा कर बांटे पौधे

गढ़शंकर : श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के मौके पर गढ़शंकर से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डे सतनोर के नए बस स्टैंड पर एनआरआई सज्जन एवं दुकानदारों के सहयोग ठंडे-मीठे...
article-image
पंजाब

GMADA पर ED का शिकंजा: तीनों फ्लोर सील, अफसरों के मोबाइल जब्त; 26 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मोहाली । ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के दफ्तर में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। ED की टीमों ने कार्यालय पहुंचते ही तीनों फ्लोर सील कर दिए, जहां वरिष्ठ...
article-image
पंजाब , समाचार

किसान यूनियनों ने डिप्टी स्पीकर के आवास के समक्ष धरना लगा किया प्रदर्शन : नायब तहसीलदार को सौपां मांग पत्र

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी के आवास गढ़शंकर के समक्ष संयुक्त किसान मोर्चा, कुल हिंद किसान सभा, कीर्ति किसान यूनियन, जम्हूरी किसान सभा पंजाब, दोआबा किसान...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में  सोहन सिंह खख ने एक लाख चालीस हजार से पार्किग में इंटरलाक लगवाए

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में कार पार्किग में इंटरलाक में टाईले लगाने के लिए सोहन सिंह खख मोहनोवाल दुारा एक लाख चालीस हजार की राशि दी। इस समय कार पार्किग में...
Translate »
error: Content is protected !!