पंजाब से अफीम खरीदने जा रहे तस्कर को दबोचा : नशे के सौदागरों पर प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

by

प्रतापगढ़ में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम अफीम और 3 लाख रुपये की नगदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी के काम में ली जा रही कार को भी जप्त कर लिया है. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर भागने में कामयाब रहा.
नशे के सौदागरों पर कार्रवाई : धमोतर थाना अधिकारी हिम्मत बुनकर ने बताया कि एसपी लक्ष्मण दास के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा था. इसी के चलते पुलिस नशीला पदार्थ बेचकर नौजवानों का भविष्य अंधकार में डालने वाले तस्करों को पकड़ने की फिराक में थी. भीलवाड़ा में हनुमान मंदिर के गेट पर गाय की कटी हुई पूंछ मिलने पर बवाल, परत-दर-परत समझें कैसे क्या हुआ?
ऐसे पकड़ा गया नशा तस्कर : पुलिस टीम ने बारावरदा तिराहे पर नाकाबंदी कर प्रतापगढ़ की ओर से एक कार को रुकने का इशारा किया गया तो, कार चालक वाहन को बारावरदा गांव की ओर भगा कर ले गया. पीछा करने पर कार चालक कार को छोड़कर भाग गया. पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया. कार में सवार उसका दूसरा साथी पकड़ में आ गया.

पुलिस ने दी जानकारी : पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करों को पकड़ने के अभियान में उन्होंने पंजाब निवासी सुखप्रीत सिंह जाट को गिरफ्तार किया है. सुखप्रीत सिंह जाट पंजाब के मानसा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं आरोपी सुखप्रीत सिंह जाट ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सुखप्रीत सिंह और उसका साथी पंजाब का भटिंडा निवासी जगदीश सिंह 3 किलो अफीम खरीदने के लिए जा रहे थे. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अफीम 3 लाख रुपये और तस्करी के काम में ली जा रही कार को जप्त कर लिया.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नवांशहर जिले के 25 लाख की लागत से 18 प्राईमरी हैल्थ सैंटर अपग्रेड हो बनेंगे आम आदमी क्लीनिक, 26 जनवरी से होंगे शुरू

नवांशहर। पंजाब की भगवंत मान सरकार के आदेशों अनुसार जिला सेहत विभाग जिले में 18 और आम आदमी क्लीनिक बनाने के लिए प्रयासरत है। जिसकी शुरुआत आने वाली 26 जनवरी को की जाएगी। ये...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जागरूक करने डोडरा क्वार पहुंचे राज्यपाल

एएम नाथ। शिमला :  नशे के खिलाफ अपने अभियान को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार सायं शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार का दौरा किया। वह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी नेता को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी : कांग्रेस ने दिलाई थी ‘लक्ष्मण रेखा’ की याद

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर पार्टी लाइन के खिलाफ दिए गए बयानों के चलते कांग्रेस में निशाने पर हैं। इस बीच, केंद्र की मोदी सरकार थरूर को अहम जिम्मेदारी देने जा रही...
article-image
पंजाब

विधायक ने अपनी ही सरकार ही सरकर पर उठाए सवाल : अव इंतजार सरकार के जबाव का

बहिबल कलां तथा कोटकपूरा गोली कांड की अदालतों में चल रहे केसों तथा रिट पटीशनों की सही ढंग से जांच करने की मांग मोहाली :      विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!