प्रदेश सरकार करने जा रही है कर्मचारियों की पेंशन में बड़ी कटौती : अब 50 के बजाय 30 प्रतिशत पेंशन देगी प्रदेश सरकार – जयराम ठाकुर

by
चुनावों के बाद कैबिनेट में मुहर लगाने की है मंशा, कर्मचारियों के साथ होगा धोखा
55 लाख को लेकर भी झूठ बोल रहे हैं सीएम, बताइए कहां दर्ज हुआ है मामला,  सीएम सुक्खू हो चुके हैं झूठ बोलने में माहिर, रोजाना बोलते हैं झूठ
एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनावों के बाद ओ.पी.एस. की राशि में बड़ी कटौती करने जा रही है। कर्मचारियों को अभी रिटायरमेंट पर मिलने वाली सैलरी का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलता है लेकिन अब सरकार सिर्फ 30 प्रतिशत देने पर मुहर लगाने वाली है। पुख्ता जानकारी के मुताबिक इस संदर्भ में फाइल बनकर तैयार हो चुकी है और यह फाइल चीफ सेक्रेटरी के पास पहुंच भी गई है। कैबिनेट मीटिंग के लिए इस फाइल को एजेंडे में शामिल भी कर दिया गया है। चुनावों के बाद जो पहली कैबिनेट की मीटिंग होगी उसमें इसपर मुहर लग जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर 30 प्रतिशत की पेंशन देनी है तो फिर ओपीएस और एनपीएस में क्या अंतर रह जाएगा। प्रदेश सरकार न अभी तक कर्मचारियों को डीए दे पाई है और न ही एरियर। उल्टा पेंशन में भी कटौती करने जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों को चेताया कि कर्मचारी इस बात को लेकर सचेत हो जाएं कि लोकसभा चुनावों के बाद उनके साथ बड़ा अन्याय होने वाला है। जयराम ठाकुर से उनकी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद ओपीएस बंद करने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि भाजपा कभी बदले की भावना से काम नहीं करती है। कांग्रेस ने बदले की भावना से काम करते हुए पूर्व सरकार के समय में खोले गए एक हजार संस्थानों को बंद किया है।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा 55 लाख की राशि मिलने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को भी कोरा झूठ बताया। उन्होंने कहा कि सीएम बताएं कि यह राशि कहां मिली, किसकी थी और सबसे बड़ी बात कि क्या इसे पुलिस के हवाले किया गया, या कोई मामला दर्ज करवाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ नेता विशेष को टारगेट करने के लिए उन्होंने भारी सभा में यह झूठ बोल दिया कि फलां नेता के 55 लाख रूपए मिले हैं जबकि हकीकत में न तो कोई धनराशि मिली है और न ही कोई मामला दर्ज हुआ है। रोजाना बेबुनियाद आरोप लगाकर झूठ बोलना ही सीएम सुक्खू की आदत बन गई है। उन्होंने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि   लोक निर्माण रहते बरसात के बाद सड़कों से मलबा तक नहीं हटा सका हो और शहरी विकास मंत्री होने के बाबजूद कोई प्लान नहीं बना सका हो वो बड़े विजन की बात कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। पहले वो जनता को ये बताएं कि मंत्री पद छोड़कर सांसद बनने के लिए इतने उतावले क्यों हो रहे हैं। जनता ये जानना चाहती है कि आपकी माता प्रतिभा सिंह जो पार्टी की अध्यक्ष भी हैं ने जब चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया तो आप क्यों  तैयार हुए। क्या ये सच नहीं है कि आप को हाशिये पर धकेलने की साजिश मुख्यमंत्री ने ही रची। आप जनता को बताएं कि उस इस्तीफे का अब क्या हुआ जो आपने प्रेस कांफ्रेंस में रोते हुए दिया था। क्या शिमला के रिज पर आपके स्व पिता जी को दो गज जमीन मिल गई क्या। हम उनका तब भी सम्मान करते थे जब वो जीवित थे और अब भी सम्मान करते हैं जब वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका निरादर किसने किया ये अब हमें बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजेगी। हम चारों लोकसभा सीट जीत रहे हैं जबकि  छह विस् सीटों पर उप चुनाव में भी भाजपा काबिज होने जा रही है। कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री झूठ का सहारा ले रहे हैं और ऐसे नेताओं को लाया जा रहा है जो पहले ही कभी पूरी न होने वाली गारंटिया दे चुके हैं। इस तालाबाज सरकार को अब उखाड़ फेंकने के लिए जनता आतुर है। उन्होंने प्रेसवार्ता में कांग्रेस की झूठी गारंटियों को लेकर एक क्लिप भी दिखाई। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, प्रवक्ता प्रताप ठाकुर भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश – जहां पर टॉयलेट जाने के लिए बनेंगे पास!

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते समय में टॉयलेट टैक्स  को लेकर सुक्खू सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। अब शिमला में पब्लिक टॉयलेट्स पर शुल्क वूसलने की तैयारी को लेकर बवाल होने लगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम  को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 17 जुलाई :    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज  प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम  को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक  का आयोजन किया गया ।  उन्होंने  सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीएमए की टीम ने किया सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

हमीरपुर 18 सितंबर। माॅनसून सीजन के दौरान हुए भारी नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए जिला हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक पूर्व मुख्य सचेतक विक्रम जरियाल ने किया नड्डा जी का स्वागत

एएम नाथ। चम्बा : भटियात के पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य सचेतक श्री विक्रम जरियाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का...
Translate »
error: Content is protected !!