केजरीवाल और उनके नेता भ्रष्टाचार में डूबे : कांग्रेस का पाक प्रेम देश के लिए खतरा, कांग्रेस ने पहले पंजाब को बांटा, अब देश को बांटना चाहती है : स्मृति ईरानी

by

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के लिए मांगे वोट

गढ़शंकर, 29 मई : श्री अन्नदपुर साहिब लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार. सुभाष शर्मा के पक्ष में भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निमिषा मेहता के नेतृत्व में आयोजित विशाल रैली में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए उक्त रैली को सबोंधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला है। आज यहां एमपी रिजॉर्ट में श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा के पक्ष में एक प्रभावशाली सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने दुश्मन देश पाकिस्तान से प्यार करने के लिए कांग्रेस और उसकी पार्टी के नेताओं की कड़ी निंदा की। अपने दावों की पुष्टि करते हुए ईरानी ने कहा, ‘एक कांग्रेस नेता का कहना है कि हमारे बहादुर पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी जिम्मेदार नहीं थे। उनके मुख्यमंत्री पांच साल बाद भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं। एक अन्य वरिष्ठ नेता का कहना है कि भारत को सावधान रहना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं। क्या चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई ये बातें कोई आम आदमी स्वीकार कर सकता है?

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा कि यह शर्म की बात है कि उन्होंने ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के सरगना कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है। ईरानी ने कहा, 1966 में पंजाब को बांटने वाली कांग्रेस अब भारत विरोधी लोगों का समर्थन कर देश को बांटने पर तुली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 1947 के विभाजन को दोहराना चाहती है ताकि हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को फिर से वही आघात सहना पड़े जो बेहद निंदनीय है।

शराब घोटाले को लेकर आप सरकार पर हमला बोलते हुए ईरानी ने केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का मामला भी उठाया और इसे आप सरकार खासकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के चेहरे पर कलंक बताया।अपने भाषण में उन्होंने 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त राशन के माध्यम से गरीबों की मदद करने के अलावा किसानों और सड़क-रेल बुनियादी ढांचे की बेहतरी के प्रयासों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान पर भी प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर आकर मुझे बहुत खुशी हुई है जिसके लिए मैं भगवान का धन्यवाद् करती हूँ। उन्होंने रैली की सफलता के लिए गढ़शंकर की भाजपा नेता निमिषा मेहता की सराहना की। रैली के दौरान मौजूद लोगों ने कई बार ‘भारत माता दी जय’, ‘जय श्री राम’ और ‘बोले सो निहाल’ के नारे लगाए।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डाॅ. सुभाष शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए निमिषा मेहता को गढ़शंकर की स्मृति ईरानी घोषित किया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निमिषा मेहता के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे चुनाव डॉ. सुभाष शर्मा नहीं निमिषा मेहता लड़ रही हैं, जिस पर रैली में बैठे लोगों ने जमकर तालियां वजाई।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. बी.आर. आंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी पंजाब के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश : एडवोकेट रणजीत कुमार

साजिशकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह कानून के तहत कार्रवाई हो”  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एडवोकेट रणजीत कुमार, इंचार्ज इंडियन नेशनल कांग्रेस हलका चब्बेवाल ने कहा कि दलितों, मजलूमों और महिलाओं के मसीहा और संविधान निर्माता परम सम्माननीय...
article-image
पंजाब

Efforts will be made to

The administration will also prioritize keeping the district clean  : DC Rajesh Dhiman Nawanshahr: Daljeet Ajnoha : Oct.08 –  District Nawanshahr Deputy Commissioner Rajesh Dhiman while  talking to senior journalist Daljeet Ajnoha on various...
article-image
पंजाब

देश को गौरवान्वित करने में सक्षम वशिष्ठ का अहम योगदान : संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में विद्याथी सक्षम वशिष्ठ को राधाकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!