ऊना बस स्टैंड पर नारी को नमन कार्यक्रम का होगा आयोजनः डीसी

by

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ करेंगे संवाद
ऊना, 28 जूनः हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के किराए में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट देने के उपलक्ष्य पर नारी को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम वीरवार को धर्मशाला में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से अन्य 11 जिलों में भी किया जाएगा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। ऊना में इस कार्यक्रम का आयोजन न्यू आईएसबीटी पर होगा, जिसकी तैयारियों का उपायुक्त राघव शर्मा ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि ऊना आईएसबीटी पर वीरवार को आयोजित किए जाने वाले नारी को नमन कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यतिथि होंगे, जो प्रातः 9.30 बजे शुरू होगा। उनके साथ-साथ छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सभी विधायक तथा अन्य जन प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना के लाभार्थियों के साथ भी वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके लिए ऊना आईएसबीटी पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
इस अवसर पर आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान, जिला प्रबंधक ई-डिस्ट्रिक साहिल शर्मा, प्रबंधक एमआरसी ग्रुप प्रवेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भज्जी ने शो में नवजोत सिंह सिद्धू के क्रश के नाम का किया खुलासा :

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में नजर आए। शो में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भी अपनी पत्नी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई जांच के आदेश से सरकार में हड़कंप, भ्रष्टाचार उजागर होने से डरी सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम, एसपी, एजी मिलकर रोकना चाह रहे हैं सीबीआई की जांच क्या सीएम के अंदर एसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं सीएम से आग्रह हैं सीबीआई जांच होने दें, अड़ंगा लगाने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा कार्निवल में 2500 से अधिक महिलाओं ने झमाकड़ा से दिया एंटी-चिट्टा का सशक्त संदेश

कार्निवल केवल मनोरंजन नहीं समाज सुधार और जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम: हेमराज बैरवा एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी दृश्य उस समय...
Translate »
error: Content is protected !!