आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के अनुबंध पर भरें जाएंगे 105 पद

by

ऊना, 28 जून: निदेशक आयुष, हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (प्रथम श्रेणी) के 105 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य श्रेणी से दिसंबर 2009 बैच के लिए 46 पद, सामान्य वर्ग में भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी से अब तक के बैच के लिए 12 पद, सामान्य वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से अब तक के बैच के लिए 1 पद, एससी श्रेणी से दिसंबर 2012 बैच के लिए 13 पद, एससी में भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 2 पद, एससी में स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 1 पद, एसटी श्रेणी में दिसंबर 2015 बैच के लिए 6 पद, एसटी में भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 1 पद, ओबीसी श्रेणी से दिसंबर 2012 बैच के लिए 12 पद, ओबीसी वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 1 पद व ईडब्ल्यूएस श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 10 पद भरे जाएंगे।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पांच साल की आयुर्वेद में बीएएमएस की डिग्री तथा रोटेटरी इंटरन्शिप होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा इंटरन्शिप के पूर्ण होने की तिथि से बैच मान्य होगा। इन पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त एससी/एसटी/ओबीसी व अन्य श्रेणियों को राज्य सरकार के मापदंडों अनुसार छूट दी जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थियों को अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में 4 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फलाचन घाटी में रज्जु मार्ग बना हादसों का रास्ता : ट्रॉली से स्कूल लौट रही छात्रा की दो उंगलियां कटीं

बेली ब्रिज बहने के एक साल बाद भी सुरक्षित पुल का इंतजार, ग्रामीण बोले- स्थायी पुल बनने तक बनाया जाए मजबूत अस्थायी पैदल पुल गुशैणी/बंजार (परस राम भारती)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सुजानपुर : पंचायत समिति सुजानपुर के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं : पंचायत समिति सुजानपुर : कुल वार्ड 15 1. डेरा...
हिमाचल प्रदेश

दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में स्टाफ के 30% पद खाली है, जो चिंता का बड़ा कारण : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला :दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर स्थाई नीति ना होने से अध्यापक वहां जाने से कतराते हैं। जिस वजह से स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी चल रही...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) ने श्रद्धालुओं के लिए लगाया ठंडे मीठे पानी का विशाल छबील, हजारों लोगों ने उठाया लाभ

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़/ पंचकुला, 28 जून। अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा समाज सेवा एवं जनकल्याण की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार भी माता मनसा देवी मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!