ऊना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8 माह में 56 मामलों में कार्रवाई, 2,203 किलो भुक्की, 1.384 किलो चिट्टा और 35 हजार नशीली गोलियां बरामद

by

ऊना: जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2026 के पहले आठ महीनों में पुलिस ने नशे से जुड़े 56 मामलों में कार्रवाई करते हुए 81 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, नशीली दवाएं और ड्रग मनी बरामद की है।

शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने जिले में नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक 1.384 किलोग्राम चिट्टा, 9 किलोग्राम गांजा और 2,203 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 35 हजार नशीली गोलियां भी जब्त की हैं।

5.83 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि नशे के कारोबार से अर्जित धन पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5,83,300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त और फ्रीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर किया जा सके।

यूपी के दो आरोपियों पर भी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि इसी अभियान के तहत अंब थाना क्षेत्र में फरवरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संगीत (वाद्य) विषय के टीजीटी शिक्षकों को पीजीटी पदों पर शीघ्र पदोन्नति देने की मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ |  शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा समय-समय पर विभिन्न विषयों के रिक्त पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) पदों को भरने के लिए पदोन्नति पैनल जारी किए जाते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोगुना हो पीएम किसान की रकम, एमएसपी पर लीगल गारंटी : सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली संसदीय कमेटी का सुझाव

संसदीय पैनल ने किसानों को मिलने वाली योजनाओं के समर्थन की बात की है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए कहा गया है। संसदीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा में बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार, दो की मौत एक घायल

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के तीसा उपमंडल के नकरोड चांजू बेघईगढ़ सड़क पर एक बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप...
Translate »
error: Content is protected !!