संगीत (वाद्य) विषय के टीजीटी शिक्षकों को पीजीटी पदों पर शीघ्र पदोन्नति देने की मांग

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ |  शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा समय-समय पर विभिन्न विषयों के रिक्त पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) पदों को भरने के लिए पदोन्नति पैनल जारी किए जाते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से संगीत (वाद्य) विषय के पात्र ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) शिक्षकों को पीजीटी पदों पर पदोन्नति नहीं दी गई है। इस कारण संबंधित शिक्षकों में निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है।

संगीत (वाद्य) विषय के योग्य टीजीटी शिक्षक लंबे समय से अपने हक की पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। कई शिक्षक सेवा निवृत्ति की आयु के करीब पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ शिक्षक बिना पदोन्नति प्राप्त किए ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इससे न केवल शिक्षकों के मनोबल और करियर उन्नति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, बल्कि उनकी वरिष्ठता और वर्षों की सेवा का भी उचित सम्मान नहीं हो पा रहा है।

शिक्षकों ने शिक्षा विभाग एवं उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि सामान्य और बैकलॉग रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए संगीत (वाद्य) विषय के रिक्त पीजीटी पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए तथा सभी पात्र टीजीटी शिक्षकों को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाए।

शिक्षकों का कहना है कि समय पर पदोन्नति केवल उनका अधिकार ही नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। अनुभवी संगीत शिक्षकों को उच्च पदों पर अवसर मिलने से विद्यालयों में संगीत शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।

शिक्षकों ने प्रशासन से इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने और वर्षों से लंबित उनकी न्यायोचित मांग का समाधान करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक में “लूटतंत्र”, बैंक बना निजी जागीर

बिना अनुमति वाहन खरीद, निजी विलासिता, रिकॉर्ड गायब केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सहकारी बैंक जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन एक बार फिर गंभीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध प्रवासियों का अब ये देश बनेगा नया ठिकाना? ट्रंप ने अपने यहां से निकाला तो भारतीयों के लिए राष्ट्रपति ने फैलाई बाहें

अमेरिका के नवर्निवाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिका में रह रहे सभी अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाल देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अगले कार्यकाल का खाका पेश किया। इसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को किसान मेला एवं नशा उन्मूलन शिविर का होगा आयोजन

सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितस मयबद्ध व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी स्टॉल एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर कि चर्चा :25 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा फेस्टिवल

एएम नाथ। चम्बा : डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। फेस्टिवल 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने...
Translate »
error: Content is protected !!