ऊना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी सचिन हीरेमठ ने अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

by

अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, साइबर क्राइम और सड़क हादसों की स्थिति की समीक्षा; उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

रोहित जसवाल।  ऊना: पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ, भा.पु.से. की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला ऊना में अपराध की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों, गंभीर अपराधों, सड़क दुर्घटनाओं, नशा तस्करी, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई।May be an image of studying and text

बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों और पुलिस चौकी प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को मजबूत बनाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आमजन को त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।May be an image of text that says "HE"

गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ऊना ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त या आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर बनाए रखने और स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में महिला सुरक्षा, नशे के खिलाफ अभियान, यातायात अनुशासन और साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए गए।May be an image of text

अधिकारियों ने साझा की क्षेत्रवार रिपोर्ट

बैठक में पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध की स्थिति, पुलिस की उपलब्धियों, सामने आ रही चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना से संबंधित जानकारी साझा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपराध नियंत्रण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए।May be an image of text

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानितMay be an image of text

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों के बेहतर कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रक्षा पेंशनर जमा करवाएं वार्षिक पहचान: डीपीडीओ

ऊना 4 फरवरी: रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी अविनाश कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीपीडीओ ऊना से पेंशन प्राप्त करने वाले जिन पेंशनरों की पेंशन वार्षिक पहचान न होने के कारण पेंशन...
हिमाचल प्रदेश

ऊना के वनों को आग से बचाने के लिए तीन वाहन दिये

ऊना  :गर्मियों में वनों को आग से बचाने के दृष्टिगत उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से वन अधिकारियों कि मांग पर तीन गाड़ियां उपलब्ध करवाई हैं, जो सीजन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र में 383 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ । दून : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 383 करोड़ रुपये की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ़्तार किए गए क्रशर मालिकों पर आपदा के दौरान क्यों मेहरबान रही सरकार – जब ब्यास बेसिन के सारे क्रशर बंद थे तो इत्तेफाकन या सरकार की मेहरबानी से चल रहे थे क्रशर : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार के जांच की आंच अब सीएम के करीबियों, सीएम ऑफिस से होती हुई सीएम तक पहुंची एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कई...
Translate »
error: Content is protected !!