श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित

by

तोस के गोठ में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत जारी, 26 अगस्त से यात्रा शुरू होने की उम्मीद

एएम नाथ। चम्बा :  श्री मणिमहेश यात्रा पर भारी बारिश का असर पड़ा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने यात्रा को आगामी तीन दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि यात्रा मार्ग पर तोस के गोठ के समीप भारी बारिश के कारण रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य लगातार जारी है।
उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 अगस्त तक यात्रा स्थगित रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि स्थगन अवधि के दौरान यात्रा मार्ग पर जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
उन्होंने बताया कि मौसम तथा यात्रा मार्ग की स्थिति अनुकूल रहने पर 26 अगस्त से श्री मणिमहेश यात्रा को पुनः शुरू किया जाएगा। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने तथा अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यात्रा मार्गों की नियमित निगरानी करने और खराब हिस्सों की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए धैर्य बनाए रखें और यात्रा पुनः शुरू होने तक अनावश्यक जोखिम न उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारे के नजदीक बारिश के कारण हुए भूस्खलन में ढंगे के निर्माण कार्य का DC ने किया निरीक्षण

शिमला 13 जुलाई – शिमला गुरुद्वारे के नजदीक सर्कुलर रोड़ के साथ निर्माणधीन पार्किंग के पास बारिश के कारण हुए भूस्खलन में ढंगे के निर्माण कार्य का उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शनिवार को निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के निर्माण के लिए जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन – उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना

03 से 05 अगस्त तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी बैठकें, जनभागीदारी से तय होगी विकास की दिशा एएम नाथ।  केलांग, 24 जुलाई….उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवाजे राजकीय बॉय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के मेधावी : गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा – विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा,7 फरवरी :   विधायक नीरज नैय्यर ने कहा है कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मंदिर के बाग का नक्शा : डीसी ऊना स्वयं करवाएंगे तैयार

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के सौजन्य से भरवाईं जालंधर मुख्य मार्ग पर किन्नू में 10 कनाल भूमि में बनने वाले माता के बाग का नक्शा अब डीसी ऊना राघव...
Translate »
error: Content is protected !!