ऊना में सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन : साबुन व कोसमेटिक उद्योग पर प्रदूषष फैलाने के आरोप लगाते हुए पंजाब व हिमाचल के सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन

by

एडीसी डा. अमित शर्मा ने प्रर्दशनकारियों से प्रदूषण विभाग के समक्ष मामला रख कर प्रदूषण का समाधान करवाने का दिया अश्वासन
ऊना : हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर के सीमा के साथ सटे पंजाब के गांव मैंहिंदवानी व मैहिंदवानी गुज्जरां सहित आधा दर्जन गावों के सैकड़ो लोग गोंदपुर में लगे साबुन व कोसमेटिक उद्योग दुारा प्रदूषण फैलाने के आरोप लगाते हुए इकत्र हुए और साबुन उद्योग व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी करने के बाद एडीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारी संख्यां में महिलाओं के ईलावा हिमाचल प्रदेश के गोंदपुर व दुलैहड़ आदि गावों के लोग भी शामिल हुए। सबसे पहले लोग जिला हैडकवाटर ऊना में गाडिय़ों में पुहंचे और फिर जिला सचिवालय के निकट पार्क में लोग इकत्र हुए। जिसके बाद हाथों में तख्तियां और काली झंडियां में उठाए हुए नारेवाजी करते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचे और ऊना के एडीसी डा. अमित कुमार शर्मा को अपनी मागों का ज्ञापन सौंपा। एडीसी डा. अमित कुमार शर्मा ने उनकी मागों को प्रदूषण विभाग से बात कर समाधान करवाने का अश्वासन दिलाया।
प्रदूषण से त्रसत लोगो को संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने कहा साबुन व कोसमेटिक उद्योग दुारा हवा व पानी को प्रदूषित करने के पंजाब व हिमाचल प्रदेश के करीब डेढ दर्जन गांव प्रभावित है और मैहिंदवानी व मैहिंदवानी गुज्जरां में तो राख घरों में गिरती है तो एक से दो इंच की लेयर घरों के बरामदों व अन्य पड़े समान पर इकत्र हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से आने वाले समय में बिभिन्न बिमारियों का शिकार होगे। वह सबसे ज्यादा खतरनाक बात है कि लोगो की सेहत से खिलवाड़ करने की खुल्लेआम ईजाजत हिमाचल सरकार व प्रशासन ने दे रखी है। प्रदूषण से परेशान लोग नेता प्रतिपक्ष, सत्तापक्ष के नेताओं से मिलकर व अधिकारियों से मिलकर और प्रर्दशन कर अपनी समस्यो को बता रहे है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि अगर अव भी हमारी समस्याए नहीं सुनी गई और उनका समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष और कड़ा किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस समय पूर्व सरपंच कुलभूषन कुमार, सरपंच रमेश कुमार, पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह, गांव बचाओ लोक बचाओ कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा, सरपंच कमल कटारिया, आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, पूर्व सरपंच गुरचैन चैनी, सरंपच दविंद्र सिंह देवी, रामजी दास चौहान, केसर सिंह, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह,पंच हरबंस लाल, कैप्टन प्रकाश, सीपीएम के जिला होशियारपुर के सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, गरीब दास बीटन, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, ब्रिकम सिंह के ईलावा हिमाचल प्रदेश से एडवोकेट बृज सिंह राणा, गोंदपुर जयचंद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन सिंह, दुलैहड़ के पूर्व ब्लाक समिति सदस्य रविंद्र कुमार जोशी, बाथू के पूर्व अध्यक्ष केके राणा, कसूह से पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय कुमार आदि मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत ने दुनिया को अपना संदेश दे दिया है, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश की पराक्रमी सेनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बीजेपी सरकार संकट में : तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से समर्थन वापस लिए जाने के बाद सरकार अल्पमत में – शैलजा बोलीं- इस्तीफा दें नायब सैनी

हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार संकट में आ गई है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से समर्थन वापस लिए जाने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के हिमशिखा में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन : सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दिया धर्म और एकता का संदेश बीबीएन, 19 अप्रैल (तारा) : भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से बद्दी के हाउसिंग...
article-image
पंजाब

यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग : पैर में गोली लगने से घायल

जालंधर :  जालंधर में रविवार सुबह करीब चार बजे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला किया गया था। हमले के आरोपी हरियाणा के यमुनानगर के...
Translate »
error: Content is protected !!